विज्ञापन

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने खराब बैटिंग फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बयान ने मचाई खलबली

Abhishek Sharma React on His Batting Form; IND vs SA T20 World Cup 2026: अभिषेक ने टूर्नामेंट के मौजूदा एडिशन में अभी तक अपना खाता नहीं खोला है.

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने खराब बैटिंग फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बयान ने मचाई खलबली
Abhishek Sharma React on His Batting Form; IND vs SA T20 World Cup 2026:

Abhishek Sharma React on His Batting Form, T20 World Cup Super 8: भारत-दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहले दौर में लगातार जीत दर्ज कर शानदार लय दिखाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में जगह बनाई. अब तक भारतीय चीम के शानदार प्रदर्शन के बावजूद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता रही है और अभिषेक शर्मा को बस एक शुरुआत की जरूरत है.

अभिषेक शर्मा ने खुद दिया अपने फॉर्म पर बयान 

स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा शेयर किये गए वीडियो में अभिषेक शर्मा बहुत ही कॉंफिडेंट लग रहे हैं और उन्होंने अपने बयान से ये बता दिया है आने वाले मुकाबलों में उनका बल्ला बोलेगा, अभिषेक ने कहा, "मैं अपना प्रोसेस और माइंडसेट कभी नहीं बदलूंगा", इस बयान से ये साफ है की अभिषेक शर्मा को खुद पर ‘विश्वास' है की वो आने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन करेंगे.

अभिषेक ने आगे कहा, "मैं अपनी बैटिंग को एन्जॉय करता हूं. मैनें दो साल पहले ही दबाव लेना छोड़ दिया क्योंकि मुझे ऐसा लगता है की मेरे हाथ में सिर्फ प्रोसेस प्रैक्टिस और ट्रेनिंग है जो मुझे हमेशा करना है और समय के साथ ये बढ़ता ही जायेगा. इस चीज का मुझे मजा आता है. तो कोई प्रेशर ऐसा है नहीं और एक बल्लेबाज के तौर पर सबका फॉर्म ऊपर नीचे होता है मगर एक समय में मुझे ऐसा लगता है की मुझे ऐसे ही खेलना है. ऐसे ही अंदाज में खेलना है और मैं इसमें कोई बदलाव नहीं करूंगा.  

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन निजी तौर पर उनके लिए टी20 विश्व कप अब तक बुरा सपना साबित हुआ है. विश्व कप में अभिषेक अब तक एक भी रन नहीं बना सके हैं. वह लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं. 

कोच गंभीर ने अभिषेक को सिखाई बारीकियां

अभिषेक ने टूर्नामेंट के मौजूदा एडिशन में अभी तक अपना खाता नहीं खोला है और शुक्रवार की ट्रेनिंग के दौरान, उन्हें हेड कोच गौतम गंभीर के साथ काफी समय बिताते देखा गया. गंभीर उन्हें कुछ बारीकियां समझाते दिखे और एक मेहनती स्टूडेंट की तरह, इस तेजतर्रार अभिषेक शर्मा ने सहमति में सिर हिलाया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com