विज्ञापन

इस वेबसाइट पर जल्दी बुक कर लें वर्ल्ड कप के टिकट, पाकिस्तान खेले ना खेले टिकट बिक्री में तेज़ी!

T20 World Cup 2026 Tickets: पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंच गई है. भारत की टीम वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को अंजाम दे चुकी है. वॉर्म अप मैच शुरू हो चुके हैं. और इस बीच ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टिकट बिक्री का तीसरा दौर शुरू हो गया है.

इस वेबसाइट पर जल्दी बुक कर लें वर्ल्ड कप के टिकट, पाकिस्तान खेले ना खेले टिकट बिक्री में तेज़ी!
T20 World Cup 2026 Tickets: पाकिस्तान खेले ना खेले टिकट बिक्री में तेज़ी!

पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंच गई है. भारत की टीम वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को अंजाम दे चुकी है. वॉर्म अप मैच शुरू हो चुके हैं. और इस बीच ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टिकट बिक्री का तीसरा दौर शुरू हो गया है. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ मिलकर इस ग्लोबल टूर्नामेंट के स्तर को बरक़रार रखने के लिए कोशिशें तेज़ करता हुआ दिख रहा है. ये इसलिए भी अहम हो गया है क्योंकि मौजूदा हालात में पाकिस्तान ने भारत के साथ वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलने का एलान किया है. 

कल भारत और पाकिस्तान के पहले वॉर्मअप मैच  

कल मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान, जहां पिछले साल महिला टीम ने वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था, वॉर्मअप मैच में भारत की टक्कर दमदार दक्षिण अफ़्रीकी टीम से होगी. भारत अपना दूसरा वॉर्मअप मैच 6 फ़रवरी को बेंगलुरु में नामीबिया के ख़िलाफ़ खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान पर 3-0 से टी-20 सीरीज़ में हराकर कोलंबो पहुंची पाकिस्तान की टीम कोलंबो में अपने वॉर्मअप मैच में आयरलैंड से टक्कर लेगी.    

2 फ़रवरी को हुए वर्ल्ड कप के पहले वॉर्मअप मैचों में भारत-A ने अमेरिका, अफ़गानिस्तान ने स्कॉटलैंड और पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही यूरोप की इटली टीम ने कनाडा को हराकर जीत के साथ शुरुआत की है. भारतीय-A टीम के लिए नारायण जगदीशन ने शतकीय पारी खेली, तिलक वर्मा मैदान पर उतरे और उन्होंने 38 रन बनाये जबकि कप्तान आयुष बडोनी ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली.

भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने 3 जबकि नमन धीर और खलील अहमद ने दो-दो विकेट झटके.  3 तारीख़ को वॉर्मअप मैचों में मेज़बान श्रीलंका ने ओमान को पांच विकेट से हरा दिया, जबकि, ज़िंबाब्वे ने हॉलैंड को 29 रनों से शिकस्त दी. 

बुक कर लें वर्ल्ड कप के टिकट 

टिकटों की ब्रिकी के तीसरे चरण की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए अपनी सीट पक्की करने का मौक़ा सामने आ गया है. दुनिया की 20 टॉप टीमों के बीच 55 वर्ल्ड कप के मैच भारत के 5 (दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और चेन्नई) और श्रीलंका के 3 (कोलंबो के प्रेमादासा और सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड और कैंडी) अहम स्टेडियमों में खेले जाएंगे. BCCI के अधिकारी अब आगे बढ़कर टिकटों की बिक्री को भी प्रोमोट करते देखे जा सकते हैं. 

BCCI के मुखिया मिथुन मन्हास ने कहा, "ICC टी-20 वर्ल्ड कप एक ग्लोबल अहमियत वाला आयोजन है. और, BCCI, ICC के साथ मिलकर इसे टॉप लेवल पर आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है."

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "पहले दो चरणों की टिकट बिक्री को मिले उत्साहजनक प्रतिक्रिया से पता चलता है कि इस वर्ल्ड कप को लेकर फ़ैन्स के बीच कितनी बेक़रारी है."

ICC टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच: 

ICC वॉर्मअप के मैच भी रोमांचक साबित हो रहे हैं और इसमें दिलचस्प नतीजे आ रहे हैं: 

2 फरवरी, 2026, वॉर्मअप मैच 

  •  अफ़ग़ानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रनों से हराया
  •  भारत- A ने अमेरिका को 38 रनों से हराया
  • इटली ने कनाडा को 10 रनों से हराया

3 फरवरी, 2026, वॉर्मअप मैच

  •  श्रीलंका ने ओमान को 5 विकेट से हराया
  • ज़िंबाब्वे ने हॉलैंड को 29 रनों से हराया
  • सऊदी अरब VS नेपाल

4 फरवरी, 2026, वॉर्मअप मैच 

  • स्कॉटलैंड VS नामीबिया- 1:00PM
  • अफ़ग़ानिस्तान VS वेस्ट इंडीज़– 3:00PM
  • पाकिस्तान VS आयरलैंड - 5:00PM
  • भारत VS द.अफ़्रीका - 7:00PM

5 फ़रवरी, 2026, वॉर्मअप मैच 

  • ओमान VS ज़िंबाब्वे- 1:00PM
  • नेपाल VS कनाडा - 3:00PM
  • ऑस्ट्रेलिया VS हॉलैंड - 5:00PM
  • न्यूज़ीलैंड VS अमेरिका- 7:00PM

6 फ़रवरी, 2026, वॉर्मअप मैच 

  • इटली VS सऊदी अरब- 3:00PM
  • भारत- A VS नामीबिया- 5:00PM

भारत के वर्ल्ड कप के ग्रुप-A के मैच:

  • 7 फ़रवरी- भारत VS अमेरिका, मुंबई-वानखेड़े स्टेडियम
  • 12 फ़रवरी- भारत VS नामीबिया, दिल्ली
  • 15 फ़रवरी- भारत VS पाकिस्तान, कोलंबो
  • 18 फ़रवरी- भारत VS हॉलैंड, अहमदाबाद

टिकट बिक्री की वेबसाइट-

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: 'किसी कमज़ोर टीम को हरा रहे...' पाकिस्तान के भारत से ना खेलने पर संजय मांजरेकर ने दिखाया आईना

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: 3.5 करोड़ डॉलर का नुकसान, लीगल एक्शन! भारत के खिलाफ ना खेलने पर ICC ने PCB को दी चेतावनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com