ISIS Terrorists Attack threat for IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान 9 जून को आईसीसी टी20 विश्व कप में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे और इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले, न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं. सुरक्षाकर्मी संभावित लोन वुल्फ अटैक को ध्यान में रखकर व्यवस्था कर रहे हैं. मैच में किसी भी तरह की रुकावट ना हो, इसके लिए व्यापक उपाय किए जा रहे हैं. मैच के दौरान सुरक्षा कर्मी हर जगह होंगे. बता दें, आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत और पाकिस्तान विश्व कप क्रिकेट मैच को लेकर धमकी दी है. जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद करने का फैसला लिया गया. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्होंने "न्यूयॉर्क पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी बढ़ाना, निगरानी और गहन जांच प्रक्रिया शामिल है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूयॉर्क शहर की सीमा पर स्थित नासाउ काउंटी के प्रमुख ब्रूस ब्लेकमैन ने कहा,"हम हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं. हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं". उन्होंने कहा, "हम हर धमकी को गंभीरता से लेते हैं. हर खतरे के लिए एक ही प्रक्रिया है. हम खतरों को कभी कम नहीं आंकते. हम अपने सभी सुरागों का पता लगाते हैं."
इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन को आईएसआईएस के नाम से जाना जाता है. इसने ब्रिटिश चैट साइट पर क्रिकेट स्टेडियम की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके ऊपर ड्रोन उड़ रहे थे, जिस पर भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख 9/06/2024 लिखी हुई थी. पोस्ट का स्क्रीनशॉट एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी की एक समाचार रिपोर्ट पर प्रसारित किया गया.
बता दें, लोन वुल्फ अटैक, "सार्वजनिक स्थानों पर एक व्यक्ति द्वारा अकेले योजना बनाकर उसे अंजाम देते हुए लोगों की सामूहिक हत्या करना या ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना" है.

न्यूयॉर्क के अधिकारियों ने आईएसआईएस पोस्ट को कोई ख़ास तवज्जो नहीं दी और इसे कम करके आंका. हालांकि उन्होंने कहा कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सुरक्षा उपायों को बढ़ा रहे हैं और किसी भी स्थिति के लिए संसाधन जुटा रहे हैं. होचुल ने कहा,"हालांकि इस समय कोई सार्वजनिक सुरक्षा खतरा नहीं है, हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रखना जारी रखेंगे."
उन्होंने कहा,"मेरा प्रशासन संघीय कानून प्रवर्तन और नासाउ काउंटी के साथ महीनों से काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यूयॉर्क के लोग और यहां आने वाले लोग सुरक्षित रहें." नासाऊ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने कहा,"अभी तक, कोई विश्वसनीय खतरा नहीं है", लेकिन उनका विभाग "स्थिति पर नजर रखे हुए है."
क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 30,000 है. यह विशेष रूप से टूर्नामेंट के लिए बनाया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 1 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच एक प्रदर्शनी मैच के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 3 जून से नियमित टूर्नामेंट मैच शुरू होंगे. ऐसा पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान न्यूयॉर्क में इस मैच में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे.

प्रैक्टिस सेशन में रोहित शर्मा के साथ शिवम दुबे और संजू सैमसन
एनबीसी न्यूयॉर्क ने कहा कि विश्व कप आयोजन के लिए सुरक्षा की तैयारियां नासाऊ काउंटी द्वारा अब तक की सबसे बड़ी तैयारियां हैं और इसे अमेरिकन प्रेसिडेंशियल डिबेट के बराबर माना जा रहा है. ब्रिटिश अखबार एक्सप्रेस ने सबसे पहले इस खतरे के बारे में बताया. उसने कहा कि ऐसा ही खतरा यूरोप में खेल आयोजनों के खिलाफ भी था.
इसने कहा कि आईएसआईएस के फ़ॉलोअर्स को क्रिकेट विश्व कप सहित "प्रमुख आयोजनों को निशाना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.". ब्रिटिश वेबसाइट मैट्रिक्स पर पोस्ट किए गए चैट ग्रुप पर एक्सप्रेस ने कहा,"फोरम पर इस बात पर भी चर्चा हुई कि आतंकवादी समूह को यूरोप में प्रमुख खेल आयोजनों में नागरिकों की हत्या करने के लिए विस्फोटकों से लदे ड्रोन का उपयोग कैसे करना चाहिए."
एक्सप्रेस ने कहा,"स्टेडियम की धमकियों को साझा करने वाले चैट रूम के सदस्यों ने एके 47 राइफल से फायरिंग सहित अपने आतंकी कौशल बताए, और पाउंड स्टर्लिंग में धनराशि पर चर्चा की, जिससे पता चलता है कि इसके कुछ लोग ब्रिटेन में हो सकते हैं."
यह भी पढ़ें: "मैं झूठ नहीं बोलूंगा...", वर्ल्ड कप डेब्यू से एक रात पहले जब घबराये हुए थे विराट कोहली
यह भी पढ़ें: रोहित और विराट के बीच यह जंग है बड़ी, कौन जीतेगा "फाइनल बैटल"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं