- T20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली पहली जीत
- भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया
- विराट कोहली के डांस का वीडियो वायरल
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की टीम ने अफागनिस्तान (India vs Afghanistan) को हराकर अपनी पहली जीत हासिल की, पहली जीत के साथ ही भारतीय टीम की उम्मीद सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर बंध गई है. भारत की शानदार जीत में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) हीरो रहें जिन्होंने पहले विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की. दोनों की बल्लेबाजी कमाल की रही जिसके कारण भारत ने 20 ओवर में 210 का स्कोर खड़ा कर दिया था. रोहित शर्मा को उनके शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इस मैच में जहां भारतीय बल्लेबाजों का कमाल देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का डांस भी देखने को मिला.
T20 WC: अफगानिस्तान को मिला 'बुमराह', देखकर ICC ने कहा, ये तो एक जैसे हैं, देखें Video
दरअसल ट्विटर पर एक फैन ने विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर डांस करते दिखे हैं. इस वीडियो में कोहली 'माई नेम इज लखन' गाने पर डांस थिरकते हुए नजर आए हैं. वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
Kohli and his dance steps are pure bliss to watch pic.twitter.com/1nhWlHKskT
— ⋆✰????????????????????????????????????✰⋆ (@TansMe_V) November 4, 2021
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए थे, अश्विन को शामिल किया गया था तो वहीं, फिट होने के बाद सूर्यकुमार यादव को भी खेलाया गया था. अश्विन ने मैच के दौरान 2 विकेट लेकर अपने चयन को सार्थक कर दिया था.
भारतीय टीम में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल द्रविड़ ने कही ये बातें
बता दें कि अफगानिस्तान से मिली जीत के बाद अब भारत को 2 मैच और खेलने हैं. दोनों मैचों में भारत को बड़े अंतर के साथ जीत हासिल करनी होगी और साथ ही ये दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड किसी एक मैच में हार जाए, इसके अलावा भारत का रन रेट अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से बेहतर रहना चाहिए. वैसे, भारत की टीम अपना आखिरी मैच नामीबिया के साथ खेलेगी. यह सुपर 12 लीग स्टेज का आखिरी मैच होगा. इस मैच में उतरने से पहले भारत के पास कैलकुलेशन करने का प्रयाप्त समय होगा.
VIDEO:बिंदास क्रिकेट : अफगानिस्तान से जीते पर सेमीफाइनल में पहुंचने की अब कितनी उम्मीद बाकी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं