- राहुल द्रविड़ बनें भारतीय टीम के नए मुख्य कोच
- रवि शास्त्री की जमकर की सराहना
- मुख्य कोच से पहले NCA के प्रमुख के तौर पर थे कार्यरत
भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के 48 वर्षीय पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को टीम इंडिया (India) का अगला मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. द्रविड़ देश के लिए इस पद पर आगामी 2023 वर्ल्ड कप तक कार्य करेंगे. नए भारतीय कोच का कार्यकाल इस माह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) के खिलाफ शुरू हो रहे घरेलू श्रृंखला से शुरू हो रही है. बीसीसीआई (BCCI) ने इस दौरान एक खास विज्ञप्ति भी निकाली थी. विज्ञप्ति के अनुसार, 'आरपी सिंह और सुलक्षणा नायक की क्रिकेट सलाहकार समिति ने बीते बुधवार को सर्वसम्मति के साथ द्रविड़ को नए भारतीय कोच के रूप में नियुक्त किया है.'
वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच बनाए जानें के बाद द्रविड़ ने भी अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम का मुख्य कोच बनना बहुत ही सम्मान की बात है और मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.' इसके अलावा उन्होंने रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की भी जमकर सराहना की है. उन्होंने उनके बारे में बात करते हुए कहा है, 'रवि शास्त्री के देखरेख में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. मुझे उम्मीद है कि मैं टीम के साथ काम करते हुए इसे और आगे लेकर जाऊंगा.'
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
T20 WC: अफगानिस्तान से मिली जीत से कोहली खुश, बोले- अश्विन के आने से बदला टीम का मिजाज
नए भारतीय कोच का मानना है कि वह मौजूदा समय में सीनियर टीम में शामिल कई भारतीय युवा खिलाड़ियों को काफी करीब से जानते हैं. उन्होंने कहा, 'एनसीए में अंडर-19 और भारत A के खिलाड़ियों के साथ काम करते हुए उन्हें काफी करीब से जानने का मौका मिला. इन खिलाड़ियों में प्रत्येक दिन सुधार करने की जुनून और इच्छा है.'
इसके अलावा उन्होंने अपने आगे के लक्ष्यों के बारे में बात करते हुए कहा, 'अगले दो सालों में भारतीय टीम को कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं. मैं हमारी क्षमता के अनुरूप लक्ष्यों को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.'
Diwali 2021: विराट, मयंक समेत देश और विदेश के कई क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं
बता दें राहुल द्रविड़ की देखरेख में युवा भारतीय खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है. द्रविड़ के इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए बीसीसीआई ने उनके मना करने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख के तौर पर कार्य कर रहे थे.
अफगानिस्तान से जीते पर सेमीफाइनल में पहुंचने की अब कितनी उम्मीद बाकी?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं