खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी उन्हें जानते हैं. सचिन के चाहने वाले उनके शौक के बारे में भी बखूबी जानते हैं. भारतीय दिग्गज को हमेशा से ही लग्जरी कारों के प्रति प्यार रहा है. हाल ही में उन्हें बेंटले के एक शोरूम में देखा गया है. जिसके बाद से लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि क्या वह एक नई सुपरकार लेने जा रहे हैं?
इंस्टाग्राम पर Khusboo.s10 नाम के अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान को लग्जरी कार कंपनी के शोरूम में देखा गया. वीडियो को साझा करते हुए फैन ने लिखा है, 'I wasn't expecting to bump into a legend today!!!" जिसका मतलब है, 'मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि आज एक महान खिलाड़ी से मुलाकात हो जाएगी.'
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सचिन की दिलचस्पी किस मॉडल में थी. यहां को वह कार खरीदने के इरादे से गए थे या किसी अन्य वजह से. 53 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी के पास कई महंगी कारें हैं. स्पिन्नी की रिपोर्ट के मुताबिक उनके कार कलेक्शन में फेरारी 360 मोडेना, निसान जीटी-आर, बीएमडब्ल्यू आई8, बीएमडब्ल्यू एक्स5 एम और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं.
यहीं नहीं सचिन का नाम पोर्श 911 टर्बो एस जैसी कारों से भी जुड़ा रहा है. वहीं हालिया रिपोर्टों में उनके पास लेम्बोर्गिनी उरुस एस और रेंज रोवर एसवी एडिशन होने का भी जिक्र किया गया है.
ऑटोमोबाइल्स में सचिन की दिलचस्पी आज से नहीं बल्कि बचपन से रहा है. खास बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार बताया था कि बचपन में वह अपने घर की बालकनी से घंटों तक सड़क पर चलती कारों को देखा करते थे. सचिन के जीवन की पहली कार मारुति 800 थी. जिसे उन्होंने क्रिकेटर बनने के बाद अपनी खुद की कमाई से खरीदा था.
यह भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars 2026: वैभव का अगला शिकार श्रीलंका! 4 टीमें, 3 मैच, 1 ट्रॉफी, कौन बनेगा राइजिंग स्टार्स?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं