How Team India Bounce Back From South Africa Loss: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने खिताबी मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को 96 रन से रौंदकर जीत हासिल की. यह तीसरी बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई. भारत पहली टीम बन गई है, जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. लीग स्टेज में अजेय रहने के बाद भारत को सुपर-8 के शुरुआती मैच में ही दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. अफ्रीकी टीम से मिली हार के बाद टीम इंडिया के सेमी-फ़ाइनल की उम्मीदें खतरे में पड़ गई थीं. भारत को सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज़ को हर हाल में हराना था. टीम इंडिया ने इस नॉकआउट मैच में दमदार प्रदर्शन किया और विंडीज़ को रौंदते हुए सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की.
वहीं विश्व चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कैसे टीम ने साउथ अफ्रीका से मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद वापसी की. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में, भारतीय कप्तान ने बताया कि फील्डिंग कोच टी दिलीप ने प्रैक्टिस सेशन में बेस्ट फील्डर के लिए 10,000 रुपये का कैश प्राइज़ शुरू किया. इसके अलावा बॉलिवुड के दो गानों मे भी अहम भूमिका निभाई.
सूर्यकुमार यादव ने बताया,"पर्दे के पीछे काम करने वाले लोग, फील्डिंग कोच टी दिलीप ने प्रैक्टिस में बेस्ट फील्डर के लिए 10,000 रुपये का इनाम शुरू किया. साउथ अफ्रीका मैच के बाद, वीडियो एनालिस्ट ने हमें पिछले दो सालों का दस मिनट का वीडियो दिखाया - एक रील बैट्समैन के लिए बाहुबली गाने पर, एक बॉलर के लिए 'ओ शेरा तीर ते ताज' पर. ये छोटे-छोटे पल टीम को और मज़बूत बनाते गए."
टीम के माहौल के बारे में बात करते हुए, दाएं हाथ के बैट्समैन ने ड्रेसिंग रूम में ट्रांसपेरेंसी और फ्लेक्सिबिलिटी पर ज़ोर दिया, जहां हर खिलाड़ी को खुलकर बोलने के लिए बढ़ावा दिया जाता है. कप्तान ने कहा,"टीम के माहौल में बोलने की आज़ादी बहुत ज़रूरी है - आपको सबकी बात सुननी होती है. मैं पक्का करता हूं कि मैं ग्राउंड लेवल पर सबसे बात करूं. वो टेंशन वाले पल कभी-कभी मज़ेदार भी हो जाते थे. जैसे जब रिंकू सिंह ने इंग्लिश में बोलने की कोशिश की और सब अपनी हंसी कंट्रोल करने में मुश्किल महसूस कर रहे थे. ऐसा ही तिलक वर्मा के हैदराबादी एक्सेंट में बोलने के साथ हुआ. ये चीज़ें टीम को किसी भी चीज़ से ज़्यादा एक साथ लाती हैं."
यह भी पढ़ें: IPL 2026: इजरायल-ईरान युद्ध के चलते क्या विदेशी खिलाड़ियों के लीग से जुड़ने में होगी देरी?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: पहले थे विरोधी, अब खेलेंगे साथ, वैभव सूर्यवंशी-रवींद्र जडेजा मिलकर बोलेंगे 'हल्ला'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं