विज्ञापन

रैना के जन्मदिन पर पत्नी प्रियंका ने बिखेरा जलवा, पर्ल वर्क ब्लाउज और साड़ी ने खींचा सबका ध्यान

सुरेश रैना के 40वें जन्मदिन पर पत्नी प्रियंका रैना ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. कैरेमल शिमरी साड़ी और मोतियों से सजे हाई-नेक ब्लाउज में प्रियंका का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

रैना के जन्मदिन पर पत्नी प्रियंका ने बिखेरा जलवा, पर्ल वर्क ब्लाउज और साड़ी ने खींचा सबका ध्यान
Suresh Raina With Priyanka Raina
Insta/Priyanka Raina

टीम इंडिया के पूर्व स्टार भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपना 40वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. इस मौके पर पत्नी प्रियंका रैना ने सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. तस्वीरों में कपल की शानदार केमिस्ट्री के साथ-साथ उनका स्टाइलिश फैशन सेंस भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Insta/Priyanka Raina

प्रियंका रैना ने कैरेमल गोल्ड शेड की प्री-ड्रेप्ड साड़ी पहनी, जिस पर बारीक शिमरी डिटेलिंग नजर आई. हालांकि उनके पूरे लुक की सबसे बड़ी खासियत हाई-नेक पर्ल वर्क ब्लाउज रहा. सफेद, कैरेमल और ब्राउन टोन के मोतियों से तैयार यह ब्लाउज गर्दन से लेकर कमर तक कई लेयर्स में सजा दिखा, जिसने पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया.

Insta/Priyanka Raina

Insta/Priyanka Raina

लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने स्टोन स्टडेड ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग, ब्रेसलेट और लग्जरी वॉच कैरी की. स्मोकी आई मेकअप और न्यूड ग्लॉसी लिप शेड ने उनके पूरे अंदाज को और निखार दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Insta/Priyanka Raina

वहीं सुरेश रैना आइवरी कुर्ता-पायजामा और एम्ब्रायडरी वाली बंदगला जैकेट में नजर आए. सिल्वर पेंडेंट, स्टड ईयररिंग और क्लीन ग्रूमिंग ने उनके लुक को सादगी के साथ शाही अंदाज दिया. दोनों की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें- विवियन रिचर्ड्स नंबर-3, कोहली नंबर-4, ओपनर रोहित शर्मा, इयान बिशप ने चुनी ऑल टाइम ODI प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें-  VIDEO: सामने था आसान रनआउट, फिर भी नहीं उखाड़ी गिल्लियां, सिकंदर रजा जमकर हुए ट्रोल

यह भी पढ़ें-  14 साल की जेन्सी कनाबर ने टेनिस में रचा इतिहास, सानिया मिर्जा का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Suresh Kumar Raina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com