विज्ञापन

24 में से 21 गेंदें डॉट! 'मैजिशियन' सुनील नरेन का जादू, 4 ओवर में सिर्फ 3 गेंदों पर बने रन, CPL में मचाई तबाही

Sunil Narine in CPL 2026: मैजिशियन' सुनील नरेन ने सीपीएल में ऐसी गेंदबाजी की जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. नरेन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक मिस्ट्री स्पिनर माना जाता है.

24 में से 21 गेंदें डॉट! 'मैजिशियन' सुनील नरेन का जादू, 4 ओवर में सिर्फ 3 गेंदों पर बने रन, CPL में मचाई तबाही
Sunil Narine Video: सुनील नरेन का करिश्मा

Sunil Narine bowls 21 dot balls takes 3 wickets: सुनील नरेन को "मैजिशियन'  क्यों कहा जाता है .इसका ताजा उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है. सीपीएल 2026 के दूसरे मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए सुनील नरेन ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने केवल 7 रन देकर 3 विकेट लिए. सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि उनकी 24 गेंदों में 21 गेंदें ऐसी रही जिसपर बल्लेबाज कोई रन नहीं बना सके, लेकिन 4 ओवर में केवल 3 गेंदें ऐसी थी जिसपर बल्लेबाज रन बना सके. नरेन की ऐसी करिश्माई गेंदबाजी ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को बेबस कर दिया. नरेन की गेंदबाजी के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम यह मैच 19 रन से जीतने में सफल रही.

सेंट किट्स एंड नेविस ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन बनाए जिसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला, त्रिनबागो नाइट राइडर्स लक्ष्य का पीछा करने के क्रम में 15 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बनाए, जिसके बाद बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा. मैच पूरा नहीं हो सका और आखिर में डकबर्थ लुईस नियम के तहत त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम यह मैच 19 रन जीतने में सफल रही.  

ऐसा काफी कम देखने को मिलता है जब टी-20 मैच में गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज रन बनाने के लिए बेबस नजर आते हैं लेकिन नरेन ने साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक मिस्ट्री गेंदबाज माना जाता है. नरेन ने अबतक टी-20 में कुल 608 मैच में 649 विकेट ले चुके हैं. टी20 क्रिकेट में नरेन, राशिद खान के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. राशिद खान ने 736 विकेट लिए हैं. वहीं, नरेन के नाम अबतक 649 विकेट दर्ज है. 

ये भी पढ़ें- ODI में 5000 मैच पूरे, भारत नंबर-2, पाकिस्तान श्रीलंका से आगे, वनडे में सबसे ज्यादा जीत वाली टॉप-10 टीमें

ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम या अस्पताल का वार्ड? एक के बाद एक चोटिल सितारे, टीम इंडिया में मचा हाहाकार, देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सुनील गावस्कर ने खेली थी ऐसी महान पारी कि कांप उठा था इंग्लैंड, आज भी रोंगटे खड़े कर देती है कहानी
ये भी पढ़ें- राशिद खान नंबर 3, मुथैया मुरलीधरन से आगे वकार यूनिस, ODI में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले टॉप 20 गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Philip Narine, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com