Sunil Gavaskar Hits Back Australian Media: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने विपक्षी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर का हैरतअंगेज तरीके से कैच पकड़ते हुए पूरे मैच का रुख बदल दिया था. यादव के इस बेहतरीन कैच की जहां चारो तरफ सराहना हो रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनका पैर बाउंड्री लाइन से टच हो गया था. इन्हीं लोगों में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी शामिल है. हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के इस गंदी सोच पर खूब लताड़ लगाई है. यही नहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनके वर्षों पुराने विवाद भी याद दिला दिए हैं.
गावस्कर स्पोर्टस्टार के साथ हुई बातचीत में कहा, ''दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का जो बेहतरीन कैच लपका था. उसकी निष्पक्षता को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में सवाल उठाया जा रहा है. मैच के दौरान रिप्ले में हर किसी ने देखा कि सूर्यकुमार यादव ने सही संतुलन बनाते हुए कैच पकड़ा. उन्होंने पहले कैच को पकड़ा और बाउंड्री रोप से टच होते उससे पहले गेंद को हवा में उछाल दिया. फिर वापस मैदान में आते हुए उन्होंने हवा में छलांग लगाई और एक शानदार कैच को पकड़ने का काम पूरा किया. सूर्यकुमार यादव के इस कैच पर किसी ने सवाल नहीं खड़ा किया. हालांकि, आर्टिकल के राइटर ने किया. सूर्यकुमार यादव के ऊपर आरोप लगाने से पहले वह ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से किए गए 10 सबसे बड़े धोखाधड़ी के वीडियो में रूचि ले सकता है. जिनकी गलती होती है. वह दूसरों को जरुर गलत जिम्मेदार ठहराते हैं.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को आखिरी ओवर में कुल 16 रन का बचाव करना था. मैदान में उस दौरान सबकी निगाहें अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर के ऊपर टिकी हुई थीं. उन्होंने पंड्या के पहले ही ओवर में जोरदार प्रहार भी किया. मगर गेंद सीमा रेखा के बाहर जा पाती. उससे पहले सूर्या ने शानदार तरीके से कैच को पकड़ते हुए मिलर को पवेलियन जानें पर मजबूर कर दिया. कही न कहीं टीम इंडिया के इस ऐतिहासिक जीत में उनके इस शानदार कैच का सबसे अहम योगदान रहा.
यह भी पढ़ें- संन्यास लेने वाले हैं जसप्रीत बुमराह? 'विक्ट्री परेड' में किया खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं