Jasprit Bumrah Big Statement On Retirement Plan: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम से 3 स्टार खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया. यहां ब्लू टीम विपक्षी टीम को 7 रन से मात देते हुए ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही. मैच के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड लेते हुए विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया.
किंग कोहली बाद कैप्टन रोहित शर्मा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इन दिग्गजों के संन्यास से अभी फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि रवींद्र जडेजा ने भी फैस को बड़ा झटका दिया. उन्होंने एक दिन बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा बोल दिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तीन-तीन बड़े खिलाड़ियों के अचानक संन्यास से हर कोई निराश है. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी उम्दा गेंदबाजी से टीम इंडिया को जीत वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपने संन्यास के प्लान पर बड़ा बयान दिया है, जो फैंस को बेहद शुकून देना वाला है.
30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 'विक्ट्री परेड' के दौरान कहा, ''यह (संन्यास) अभी बहुत दूर है. मैंने अभी शुरुआत की है. उम्मीद है यह अभी बहुत दूर है.''
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे बुमराह
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल 8 मुकाबलों में शिरकत की. इस बीच उन्होंने 8 पारियों में 8.26 की औसत से 15 सफलता प्राप्त की. टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7 रन खर्च कर 3 विकेट रहा. यहां उन्होंने महज 4.17 की इकोनॉमी से रन खर्च किए.
टूर्नामेंट में बुमराह की जो सबसे खास बात रही वह यह थी कि टीम इंडिया को जब भी विकेट की दरकार थी. तब उन्होंने टीम को दिलाई. यही वजह है उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खास सम्मान से नवाजा गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं