Arshdeep Singh: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा रहे हैं. बुमराह ने गजब की गेंदबाजी कर भारत को आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दिलाई है. वहीं, अब यूएसए के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने भी गजब की गेंदबाजी कर भारत को जीत दिलाई. भारतीय टीम के दोनों गेंदबाजों ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस किया है. यूएसए के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. वहीं, अर्शदीप के परफॉर्मेंस को देखकर सुनील गावस्कर ने उन्हें टीम इंडिया का दूसरा बुमराह करार दे दिया है. महान गावस्कर ने अर्शदीप की तुलना गावस्कर से की है.
सुनील गावस्कर ने अर्शदीप सिंह (Sunil Gavaskar on Arshdeep Singh) को लेकर स्टार स्पोर्ट्स से बात की और कहा, "अर्शदीप गेंद को सही लंबाई पर पिच करते हैं, दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए स्टंप को निशाना बनाते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर रखते हैं. उनके पास दाएं हाथ और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए सही लेंथ पर गेंद करने की क्षमता है. USA के खिलाफ अर्शदीप यॉर्कर गेंदबाजी करने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे थे, बल्कि उस गेंद की लंबाई को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे.. उनकी गेंदबाजी का स्वभाव शानदार है, "
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गावस्कर ने आगे कहा, " मुझे लगता है कि उनमें बुमराह की तरह ही वह रेड-बॉल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. अगर वह सफेद गेंद को प्रभावी ढंग से घुमा सकते हैं, तो वह लाल गेंद के साथ भी उतने ही प्रभावशाली हो सकते हैं. चयनकर्ताओं को उन्हें टेस्ट टीम के लिए एक विकल्प के रूप में गंभीरता से विचार करना चाहिए."
यूएसए के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए. अर्शदीप टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अश्विन के नाम था. अश्विन ने साल 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट लिए हैं. बता दें कि USA के खिलाफ भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी. भारतीय टीम अब सुपर 8 में पहुंचने में सफल हो गई है. लीग स्टेज में भारतीय टीम का अगला मैच कानाडा के साथ 15 जून को होना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं