विज्ञापन

यशस्वी बाहर, गायकवाड़ को प्रमोशन! CSK के पूर्व स्टार ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. जहां उन्होंने यशस्वी जायसवाल को नजरअंदाज किया है.

यशस्वी बाहर, गायकवाड़ को प्रमोशन! CSK के पूर्व स्टार ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
भारतीय खिलाड़ी

वेस्टइंडीज की पुरुष क्रिकेट टीम मौजूदा समय में भारत दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच जल्द ही तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है. दौरे का आगाज वनडे सीरीज से होने वाला है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने पहले वनडे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलवेन का चुनाव करते हुए सबको चौंका दिया है. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर कैप्टन शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा का चुनाव किया है. इसके अलावा उन्होंने तीसरे स्थान पर अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को रखा है. चौथे स्थान के लिए उन्होंने श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा जताया है. 

46 वर्षीय सीएसके के पूर्व स्टार ने पांचवें स्थान के लिए केएल राहुल का चुनाव किया है. यही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ राहुल के कंधों पर विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी रखी है. छठवें और सातवें स्थान पर बद्रीनाथ ने दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को रखा है. जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है. रेड्डी मध्यगति के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जबकि जडेजा बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन ऑलराउंडर हैं. 

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने पेस तिकड़ी के रूप में  प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ का चुनाव किया है, जो अपनी तेज गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों का दम निकालने में माहिर हैं. टीम में मुख्य स्पिनर के तौर पर उन्होंने कुलदीप यादव का चुनाव किया है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के लिए बद्रीनाथ ने किया भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़. 

यह भी पढ़ें- ब्रीत्जके का शतक, जानसेन का तूफान, महाराज का जादू, पहले वनडे में अफ्रीका ने निकाला कंगारुओं का दम!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com