मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने जा रही है. कांग्रेस नेता पूरे देश में चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालेंगे. पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के लिए गए सभी फैसलों और वोटर लिस्ट में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है. दिल्ली गैंग रेप के बाद पार्कों और पब्लिक प्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पेट्रोलिंग की.नेपाल के पीएम ने बाढ़ के हालात में मदद के लिए भारत का आभार जताया है.पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तालिबान और पाक आर्मी के बीच लड़ाई फिर शुरू हो ई है. सिक्किम में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हो रहा है.
ALL LIVE UPDATES HERE...
ये भी पढ़ें-मैं रोती-बिलखती रही, दर्द से चिल्लाती रही... आस्थाकुंज पार्क गैंगरेप की पीड़िता ने बयां की दरिंदगी की कहानी
ये भी पढ़ें- नोटों का अंबार, लग्जरी विला और लाखों का सोना... ACB रेड में घूसखोर DSP तो करोड़ों का मालिक निकला
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर सर्किट बेंच में याचिका दाखिल
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर सर्किट बेंच में याचिका दायर की गई है.इस याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए कई फैसलों और निर्वाचन आयोग के कामकाज के तरीकों को चुनौती दी गई है.
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में कमलजीत और सुरुचि
एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन कमलजीत और सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 587 अंक के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.
बीजेपी मना रही पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती
बीजेपी आज देशभर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मना रही है. इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा व अन्य नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/a47T06qhgK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2026
तेजस्वी का सीएम सम्राट पर जमुई कांड की पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप
जमुई कांड पर तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह खुद POCSO एक्ट की धज्जियां उड़ा रहे हैं.उन्होंने ही नाबालिग पीड़िता के परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की हैं.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस
कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है.