Steve Waugh on Vaibhav Sooryavanshi : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. यही कारण है कि हर तरफ वैभव को लेकर बात हो रही है. वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान डॉन ब्रैडमैन से की है. उनका मानना है कि ऐसे खिलाड़ी एक युग में एक बार ही पैदा होते हैं. स्टीव वॉ ने वैभव को लेकर कहा कि यह खिलाड़ी क्रिकेट के खेल को बदलने वाला है, जैसे एडम गिलक्रिस्ट और सर ब्रैडमैन ने किया था.

Photo Credit: BCCI
अपनी बात रखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,"वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक बार ही मिलते हैं. उन्होंने T20 क्रिकेट को पहले ही बदल दिया है.बहुत कम खिलाड़ी ही खेल के तरीके या फॉर्मेट को बदलते हैं. मुझे लगता है कि समय के साथ उन्हें खेल के एक लेजेंड के तौर पर पहचाना जाएगा, क्योंकि उन्होंने T20 में क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया. एडम गिलक्रिस्ट ने शायद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कुछ किया था और उससे पहले डॉन ब्रैडमैन ने भी. क्रिकेट में ऐसा करने की काबिलियत बहुत कम खिलाड़ियों में होती है और उन्होंने इतनी कम उम्र में यह कमाल कर दिखाया है."
🚨 Vaibhav Suryawanshi has achieved a feat similar to that of Don Bradman & Gilchrist - Steve Waugh🤯
— Bhanu (@Bhanu_R780) August 22, 2026
Question: You know Vaibhav Suryawanshi? What do you think about his Batting Style?
Steve Waugh Said: 🗣️
"Yeah He's a once in a lifetime player, he's already changed T20… pic.twitter.com/c4vOPeKOOA
इसके अलावा स्टीव वॉ ने सूर्यवंशी को मुश्किल दौर और उनसे उबरने की अहमियत के बारे में आगाह किया, उन्होंने कहा, "उनके करियर में उतार-चढ़ाव का दौर निश्चित रूप से आएगा, कोई भी अजेय नहीं होता और आप हर समय सफल नहीं रह सकते. विरोधी टीमें अब उनका और ज्यादा विश्लेषण करेंगी. वे हर चीज पर नजर रखेंगी, जैसे कि वह कैसे और कहां रन बनाते हैं, उनका फुटवर्क कैसा है, वगैरह..इसलिए, आगे चलकर उन्हें कुछ मुश्किल दौर का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन वह बहुत आत्मविश्वास से भरे हुए लगते हैं और उनमें जबरदस्त टैलेंट है"
हाल ही में वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया. उन्होंने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वहीं, तीसरे टी20 में उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली थी. इससे पहले, आईपीएल 2026 में भी वैभव का बल्ला खूब गरजा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे.अब वैभव दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. इस बार वैभव रेड बॉल क्रिकेट में अपना जलना दिखाने की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला
ये भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप की छुट्टी, सारांश का डेब्यू? दूसरे टेस्ट के लिए गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग XI की चुनौती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं