Sri Lanka vs India, 2nd Test: श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 पर आउट हो गई. भारत को 213 रन की बढ़त मिली है. सोनल दिनुषा 103 रन बनाकर आउट हुए. सारांश जैन ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. बता दें कि श्रीलंकाई पारी के दौरान दिनुषा ने शतक जमाकर भारत के गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसा दिया है. इस सीरीज में दिनुषा इकौते ऐसे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं जिसका विकेट लेने के लिये भारतीय गेंदबाज़ों को हर तरह के पापड़ बेलने पड़े हैं. दिनुषा ने श्रीलंका की पहली पारी में 84 रन की पारी खेली थी. वहीं, इस टेस्ट सीरीज में यह सोनल दिनुषा का दूसरा टेस्ट शतक है. पहले टेस्ट की पहली पारी में दिनुषा ने शतक लगाया था पिछली 8 पारियों में दिनुषा ने 2 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं. वहीं, सोनल दिनुषा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. सोनल दिनुषा भारत के खिालफ शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं तो वहीं श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज दिलीप मेंडिस हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में 2 शतक लगाने में सफल रहे थे.
भारत के खिलाफ़ शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में 2 शतक
- एवर्टन वीक्स (1948)- वेस्टइंडीज
- गैरी सोबर्स (1958)- वेस्टइंडीज
- जहीर अब्बास (1978)- पाकिस्तान
- दिलीप मेंडिस (1982 - 85)- श्रीलंका
- रॉबिन स्मिथ (1990)- इंग्लैंड
- गैरी कर्स्टन (1996)- साउथ अफ्रीकी
- जेसी राइडर (2009)- न्यजीलैंड
- सोनल दिनुषा (2026)- श्रीलंका
वहीं, मैच की बात करें तो भारत को 213 रन की बढ़त हासिल की है और साथ ही टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया है. यानी श्रीलंका की टीम फिर से अपनी दूसरी पारी खेलेगी. भारत की प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लेने में सफलता हासिल की है. तो सारांश जैन ने 2 विकेट लिए.दूसरी ओर भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 117 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए थे.
दूसरी पारी में श्रीलंका का गिरा पहला विकेट
फॉलोऑन का सामने करने के बाद दूसरी पारी में श्रीलंका को पहला झटका लगा है. लाहिरू उदारा को सिराज ने आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया है. अब क्रीज पर कामिल मिशारा और पसिंदु सोरियाबंदरा क्रीज पर हैं.
ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं