विज्ञापन

फायर ब्रिगेड से धुलवाई BJP विधायक की कार! वीडियो देख MLA बोले- मैं थोड़ी गाड़ी धोता हूं, ड्राइवर से पूछो

सिंगरौली के बीजेपी विधायक रामनिवास शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उनके आवास पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से इनोवा कार धोती दिखाई दे रही है. वीडियो के बाद सरकारी संसाधनों के निजी उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया. विपक्ष ने सवाल उठाए हैं, जबकि विधायक ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है.

फायर ब्रिगेड से धुलवाई BJP विधायक की कार! वीडियो देख MLA बोले- मैं थोड़ी गाड़ी धोता हूं, ड्राइवर से पूछो

एमपी के सिंगरौली में बीजेपी विधायक रामनिवास शाह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके सरकारी आवास के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से एक इनोवा कार धोई जाती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद सरकारी संसाधनों के निजी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं. विपक्ष ने मामले को मुद्दा बनाते हुए जवाब मांगा है, जबकि विधायक का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और इस संबंध में ड्राइवर से पूछा जाना चाहिए.

वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, उर्जाधानी सिंगरौली जिले में सामने आए इस वीडियो में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी एक इनोवा कार पर पानी डालते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वाहन बीजेपी विधायक रामनिवास शाह का है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सरकारी मशीनरी के उपयोग को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए.  

विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आते ही विपक्ष ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड के वाहन का इस्तेमाल निजी काम के लिए किया गया है तो यह गंभीर मामला है. उन्होंने पूछा है कि आखिर फायर ब्रिगेड की गाड़ी विधायक के आवास तक किस उद्देश्य से पहुंची थी और क्या सरकारी संसाधनों का उपयोग निजी सुविधा के लिए किया.

नगर निगम को नहीं थी जानकारी

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंगरौली नगर निगम की कमिश्नर सविता प्रधान ने कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की जानकारी नहीं है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक जांच या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है.

विधायक बोले- मैं खुद गाड़ी नहीं धोता

विवाद बढ़ने पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि लोग यह समझें कि कोई विधायक खुद खड़े होकर गाड़ी नहीं धोता. उन्होंने आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि वे उस समय विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वाहन कैसे और किसके द्वारा धुलवाया गया.

कार्यक्रमों में व्यस्त होने का दिया हवाला

रामनिवास शाह ने बताया कि वे भोपाल से लौटने के बाद साइकिल वितरण कार्यक्रम, बी.पी. मंडल जयंती समारोह और शांति समिति की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल ड्राइवर से समय पर वाहन लेकर आने को कहा था. ऐसे में वाहन की सफाई किस तरह हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

नगर निगम और ड्राइवर पर छोड़ा जवाब

विधायक ने कहा कि इस पूरे मामले की सही जानकारी नगर निगम के अधिकारियों या वाहन से जुड़े लोगों के पास होगी. उन्होंने कहा कि संभव है किसी तकनीकी या अन्य कारण से फायर ब्रिगेड का वाहन वहां पहुंचा हो. उनका यह भी कहना था कि यदि कोई चूक हुई है तो इसकी जानकारी संबंधित कर्मचारियों या ड्राइवर से ही मिल सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singrauli Bjp Mla, Fire Brigade Action, Madhya Pradesh Political News, BJP MLA Controversy, MP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com