भारत में हो रहे आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका ने काफी खराब प्रदर्शन किया है. श्रीलंका ने लीग स्टेज में खेले 9 मैचों में सिर्फ मुकाबले जीते और 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं. श्रीलंका को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने श्रीलंका को रिकॉर्ड 302 रनों के अंतर से हराया था. भारत के खिलाफ मिली इस हार के बाद से ही श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल आया हुआ है. श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने पहले ही पूरे बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है. वहीं अब श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता प्रमोदया विक्रमसिंघे ने टीम के खराब प्रदर्शन के बीच अजीबोगरीब आरोप लगाते हुए कहा कि विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के पीछे बाहरी साजिश है.
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम शुक्रवार की सुबह भारत से लौट आई. उसे बेंगलुरू में आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से हराया. खराब प्रदर्शन के कारणों के बारे में पूछे जाने पर विक्रमसिंघा ने कहा,"मुझे दो दिन का समय दीजिये. फिर सब कुछ बता दूंगा. यह बाहरी साजिश का परिणाम है."उन्होंने कहा,"मैं बहुत दुखी हूं. मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं."
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
श्रीलंकाई टीम विश्व कप में नौ में से दो मैच ही जीत सकी जो उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. भारत के खिलाफ तो टीम 56 रन पर आउट हो गई थी. इसके बाद खेलमंत्री ने पूरी संचालन ईकाई को बर्खास्त कर दिया लेकिन अदालत में अपील के बाद उसे बहाल किया गया. बृहस्पतिवार को सरकार और विपक्ष ने संसद में संयुक्त प्रस्ताव रखकर श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन के इस्तीफे की मांग की.
श्रीलंकाई टीम विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 5 विकेट और इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. जबकि उसे आखिरी मैच में न्यूजीलैंड से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. श्रीलंका को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट, अफगानिस्तान से 7 विकेट, भारत से 302, बांग्लादेश से 3 विकेट, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: "Fastest man on the planet", बल्लेबाज के आउट होते ही पलक झपकते ही बैटिंग करने पहुंचे एंजेलो मैथ्यूज, Video
यह भी पढ़ें: "जिस टीम को पाकिस्तान..." श्रीलंका को मिली हार तो सहवाग ने पाकिस्तानी टीम के लिए मजे, पोस्ट हुई वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं