Virender Sehwag: भारत में हो रहे आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के सेमीफाइनल की रेस (World Cup 2023 Semifinal) से पाकिस्तान लगभग बाहर हो चुका है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरुरी था कि श्रीलंका टूर्नामेंट के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दें. हालांकि, यह हुआ नहीं और न्यूजीलैंड ने श्रीलंक को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लगी है. पाकिस्तान को उसका आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. पाकिस्तान अगर उस मुकाबले में सिर्फ जीतती है तो वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि न्यूजीलैंड का रन रेट उससे बेहतर है. पाकिस्तान अगर अपना आखिरी मुकाबला जीतती है तो उसके 10 अंक हो जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड ने लीग स्टेज के अपने सभी मैच खेल लिए हैं और उसने 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट का अंत किया है.
श्रीलंका को मिली हार के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने पाकिस्तान टीम के मजे ले लिए हैं. वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके लिखा कि पाकिस्तान जिस टीम को सपोर्ट करती है वो टीम खराब खेलना शुरू कर देती है. "वीरेंद्र सहवाग ने एक्स (पूर्व ट्विटर) कर लिखा,"पाकिस्तान की खास बात है कि जिस टीम को पाकिस्तान सपोर्ट करती है, वो टीम पाकिस्तान की तरह खेलने लगती है. सॉरी श्रीलंका."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Pakistan ki khaas baat hai ki jis team ko Pakistan support karti hai, woh team Pakistan ki tarah khelne lagti hai 😂.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 10, 2023
Sorry Sri Lanka. https://t.co/Qv960oju2m
वीरेंद्र सहवाग मे इससे पहले पाकिस्तानी टीम के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,"पाकिस्तान जिंदाभाग! बस यहीं तक था जो था. आशा है कि आपने बिरयानी और मेहमाननवाज़ी का आनंद लिया होगा. सुरक्षित घर वापसी की उड़ान हो. बाय बाय पाकिस्तान."
पाकिस्तान को सोमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरुरी था कि श्रीलंका अपना आखिरी लीग में जीत जाए, लेकिन श्रीलंका अपने आखिरी मैच में हार गई. टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई और टीम 171 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवरों में ही श्रीलंका को हराकर अपना नेर रेट रेट बेहतर कर लिया.
यह भी पढ़ें: कौन होगा वर्ल्ड क्रिकेट का अगला सुपरस्टार, वसीम अकरम ने कर दी भविष्यवाणी
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की मैक्सवेल की तरह 'नो फुटवर्क' शॉट्स मारने की कोशिश, देखकर लोट-पोट हो जायेंगे - Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं