इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बुधवार का दिन इतिहास में हमेशा याद दिया जाएगा. 'छोटे उस्ताद' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले से मल्लनपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद (SRH vs RR) ऐसी सुनामी निकली कि पूरा विश्व क्रिकेट जगत इसके आनंद में बह गया. दिग्गज कमेंटेटर हक्के-बक्के रह गए, तो एक बाद 12 छक्कों की ऐसी बरसात हुई कि सभी इसमें सराबोर हो गए. और जब आठवें ओवर में वैभव की पारी खत्म हुई, तो उनके खाते में 2 पावरफुल रिकॉर्ड जमा हो गए, जिन्हें पता नहीं आगे कौन और कब मिटा पाएगा. चलिए बारी-बारी से इनके बारे में जान लीजिए.
प्ले-ऑफ मैचों में सबसे तेज अर्द्धशतक
यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से वैभव सिर्फ छक्का दूर रह गए. लेकिन उन्होंने प्ले-ऑफ राउंड में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़के के मामले में सुरेश रैना के 16 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
गेंद खिलाड़ी बनाम साल
16 एस रैना पंजाब 2014
16 सूर्यवंशी हैदराबाद 2026*
17 ए गिलक्रिस्ट डेक्कन 2009
20 एमएस धोनी मुंबई 2012
21 ड्वेन स्मिथ चेन्नई 2013
21 वी सहवाग चेन्नई 2014
21 आर पाटीदार गुजरात 2026
पावर-प्ले (1-6 ) में सबसे ज्यादा छक्के
जब बात किसी मैच में शुरुआती छह ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की आती है, तो वैभव सूर्यवंशी टॉप पर पहुंच गए हैं. इस मामले में वैभव ने जोस बटलर और पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या तक को पीछे छोड़ दिया है. इन तमाम दिग्गजों के नाम पर 7-7 छक्के थे. लेकिन अब वह 8 छक्के जड़कर इस मामले में सभी के बॉस बन गए है.
छक्के बल्लेबाज बनाम साल
8 वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद 2026 एलिमिनेटर*
7 सनथ जयसूर्या चेन्नई 2008
7 जोस बटलर दिल्ली 2018 (बारिश से बाधित मैच)
7 जॉनी बेयरस्टो बैंगलोर 2022
7 अभिषेक शर्मा पंजाब 2026
7 वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद 2026
रन बल्लेबाज साल
वहीं, तीसरा रिकॉर्ड किसी एक सीजन के पावर-प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी वैभव ने खाते में जमा कर लिया है. इससे पहले यह कारनामा डेविड वॉर्नर के नाम पर था, जो उन्होंने साल 2016 में बनाया था, लेकिन अब यहां वैभव ने अपने नाम का खूंटा गाड़ दिया है.
490 वैभव सूर्यवंशी 2026*
467 डेविड वॉर्नर 2016
402 ट्रैविस हेड 2024
402 साई सुदर्शन 2025
382 एडम गिलक्रिस्ट 2009
यह भी पढ़ें: 'बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी को वैभव को हाथ पकड़ कर रखना होगा', आईपीएल चेयरमैन का बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं