विज्ञापन
22 days ago

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals,  IPL 2026: आईपीएल 2026 के 31वें मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हरा दिया. हैदराबाद के 142 रन से जवाब में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी. दिल्ली की ओर से नीतीश राणा ने 30 गेंद पर 57 रन की पारी खेली तो वहीं, केएल राहुल ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए, इसके अलावा समीर रिजवी 41 रन बनाकर आउट हुए. इस जीत के साथ हैदराबाद अब प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा  ने 4 विकेट लिए और हर्ष दुबे ने तीन विकेट लिए. इससे पहले हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद पर नाबाद 135 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने 10 चौका और 10 छक्के लगाए. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंद पर नाबाद 37 रन और ट्रेविस हेड ने 26 गेंद पर 37 रन की पारी खेली, दिल्ली की ओर से अक्षऱ पटेल को एक विकेट मिला. वहीं, मैच में हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.  दिल्ली की इलेवन में नितीश राणा की वापसी हुई थी .दोनों टीमों के बीच यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया. (LIVE SCORECARD)

सनराइजर्स हैदराबाद 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने 135 रन की पारी में रचा इतिहास, टी-20 में बनाया  WORLD RECORD, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

SRH vs DC : हैदराबाद की धमाकेदार जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने 243 रन से जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी. दिल्ली की ओर से नीतीश राणा ने 30 गेंद पर 57 रन की पारी खेली  तो वहीं, समीर रिजवी ने  41 रन बनाए. 

DC: 195/9 (20 ओवर)


SRH : 242/2 (20 ओवर)

हैदराबाद 47 रन से जीता

195 पर आउट, हैदराबाद की 47 रन से जीत !

SRH vs DC LIVE Score Updates: समीर रिजवी भी आउट

195 रन पर दिल्ली को आठवां झटका लगा है, समीर रिजवी 41 रन बनाकर आउट हुए, 

दिल्ली कैपिटल्स 195/8 (19.5 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: ईशान मलिंगा ने बरपाया कहर

ईशान मलिंगा  ने अब आशुतोष को आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया है. दिल्ली ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए हैं. क्रीज पर समीर रिजवी और अक्षर पटेल मौजूद हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स 186/6 (18 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: ट्रिस्टन स्टब्स भी आउट

दिल्ली को पांचवां झटका,  ट्रिस्टन स्टब्स 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए हैं.  ईशान मलिंगा को यह तीसरा विकेट गिरा है. 

दिल्ली कैपिटल्स 166/5 (16 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: समीर रिजवी पर भरोसा

समीर रिज़वी 16 गेंद पर 29 रन बनाकर दिल्ली की उम्मीद को बरकार रखने की कोशिश कर रहे हैं. इस समय रिजवी के साथ ट्रिस्टन स्टब्स उनका साथ दे रहे हैं. 


दिल्ली कैपिटल्स 153/4 (14.4 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: 13 ओवर में 130 रन

दिल्ली ने 130 रन 13 ओवर में बनाए हैं. दिल्ली को जीत के लिए 42 गेंद पर 114 रन चाहिए. .ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी क्रीज पर हैं, दोनों से बड़ी उम्मीद है. क्या चमत्कार हो पाएगा. 

दिल्ली कैपिटल्स 136/4 (13.2 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: ईशान मलिंगा ने बरपाया कहर, हैट्रिक का मौका

ईशान मलिंगा ने मिलर को गोल्डन डक पर आउट कर दिल्ली को चौथा झटका दिया है. दिल्ली अब मुश्किल हैं. ईशान मलिंगा अब हैट्रिक पर हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स 107/4 (10.2 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली को तीसरा झटका

अब नीतीश राणा अर्धशतक जमाने के बाद आउट हो गए हैं. राणा ने 30 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, अब दिल्ली मुश्किल में हैं क्रीज पर अब डेविड मिलर और समीर रिज़वी मौजूद हैं. 


दिल्ली 107/3 (10.1 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली के 100 रन पूरे

दिल्ली कैपिटल्स के 100 रन पूरे हो गए हैं. राणा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट हुए. साकिब हुसैन ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया है. 

दिल्ली कैपिटल्स 107/2 (9.4 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: नीतीश राणा की शानदार बल्लेबाजी

नीतीश राणा 25 गेंद पर 47 रन पर खेल रहे हैं उनका बराबर साथ केएल राहुल दे रहे हैं .लक्ष्य 242 रन का है. 

दिल्ली 87/1 (8.1 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: 5 ओवर में 50 रन

5 ओवर में दिल्ली ने 54 रन बनाए हैं, केएल राहुल 12 गेंद पर 21 रन और नीतीश राणा 12 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं, 

दिल्ली 54/1 (5.0 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली 4 ओवर में 45 रन

4 ओवर में 45 रन, दिल्ली की ओर से केएल राहुल और नीतीश राणा क्रीज पर है .

दिल्ली 46/1 (4.2 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली को पहला झटका

दिल्ली को पहला झटका लगा है.  पथुम निसांका आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. अब क्रीज पर केएल राहुल और नीतीश राणा मौजूद हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स 21/1 (21.1 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली का पारी शूरू

दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है, क्रीज पर केएल राहुल और  पथुम निसांका मौजूद हैं. दिल्ली को 243 रन का टारगेट मिला है. 

SRH vs DC LIVE Score Updates: हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 243 का टारगेट

अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद पर नाबाद 135 रन बनाए तो वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंद पर 37 रन की पारी खेली, जिसके दम पर हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए. दिल्ली को 243 रन का टारगेट मिला है. 

SRH vs DC LIVE Score Updates: टी नटराजन की शानदार गेंदबाजी

19वें ओवर में टी- नटराजन ने 6 रन दिए, हैदराबाद ने 222 रन बनाए हैं. आखिरी ओवर में कितना रन बनेगा, यह देखना दिलचस्प होगा. 

SRH vs DC LIVE Score Updates: कितना बड़ा स्कोर बनाएगा हैदराबाद

हैदराबाद ने 220 रन बना लिए हैं. अभिषेक अभी तक क्रीज पर मौजूद हैं क्लासेन ने अबतक 8 गेंद पर 21 रन बनाए हैं. 

SRH vs DC LIVE Score Updates - हेनरिक क्लासेन का तूफान

अभिषेक के बाद अब क्लासेन ने भी धमाका कर दिखाया है. दिल्ली के गेंदबाज बेहाल नजर आ रहे हैं. 

हैदराबाद 216/2 (18.0 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates : 127 रन पर पहुंचे अभिषेक

अभिषेक ने अबतक 10 छक्के लगाए हैं. 127 रन पर पहुंच गए हैं. हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. हैदराबाद के 200 रन पूरे हो गए हैं. 

हैदराबाद 202/2 (17 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates:अभिषेक शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी करिश्मा रह रही है. हैदराबाद 186 रन बना चुकी है. अभिषेक के साथ क्रीज पर हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं. 

SRH vs DC LIVE Score Updates: टीृ-20 में अभिषेक ने की कोहली की बराबरी

T20 शतकों के मामले में कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी 

 9: अभिषेक शर्मा (184 पारियां)

 9: विराट कोहली (403 पारियां)

 8: रोहित शर्मा (454 पारियां)

 7: ईशान किशन (227 पारियां)

 7: संजू सैमसन (319 पारियां)

 7: केएल राहुल (231 पारियां)

SRH vs DC LIVE Score Updates: अभिषेक के बल्ले से निकले 10 छक्के

ओह डियर... अभिषेक शर्मा ने कमाल कर दिया है, अभिषेक ने 10 छक्के अबतक लगाए हैं. इस समय हेनरिक क्लासेन और अभिषेक क्रीज पर है. हैदराबाद बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. 

हैदराबाद 183/2 (15 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: 47 गेंद पर शतक

अभिषेक शर्मा ने तहलका मचा दिया है. अभिषेक ने 47 गेंद पर शतक ठोक दिया है जिसमें उन्होंने 9 छक्के लगाए हैं. ईशान किशन रन आउट हो गए. 

हैदराबाद 176/2 (14.3 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: 86 रन पर छूटा कैच

नीतीश राणा ने कैच टपकाया. 86 रन पर आउट होने से बच गए हैं. केएल राहुल का रिएक्शन देखने लायक था. 

हैदराबाद 154/1 (13.4 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: शतक के करीब अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 7 छक्के लगा दिए हैं. 86 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपने शतक से केवल 14 रन दूर हैं. 

SRH vs DC LIVE Score Updates: अब शतक के करीब अभिषेक

36 गेंद पर 75 रन बनाकर अभिषेक खेल रहे हैं. फैन्स को उनके एक शतक की उम्मीद है. देखना होगा कि क्या अभिषेक आज शतक पूरा कर पाएंगे. ईशान किशन भी उनका साथ बराबर दे रहें हैं. 

हैदराबाद 138/1 (12 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: अभिषेक का एक और छक्का

अभिषेक शर्मा का चह चौथा छक्का है, इस बार कुलदीप के खिलाफ...स्पिनरों के खिलाफ भी अभिषेक आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं. 32 गेंद पर 67 रन पर पहुंचे. ईशान भी भरपूर साथ दे रहे हैं. 

हैदराबाद 126/1 (11 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: ईशान किशन का छक्का

अब ईशान ने भी छक्का लगा दिया है. कुलदीप भी असर छोड़ने में नाकाम नजर आ रहे हैं. 

हैदराबाद 114/1 (10.2 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं. ट्रेविस हेड 37 रन बनाकर आउट हुए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की.

SRH vs DC LIVE Score Updates: ट्रेविस हेड आउट

37 रन बनाकर ट्रेविस हेड आउट हुए. अक्षर पटेल की गेंद पर रिज़वी ने उनका कैच लपका.

हैदराबाद 97/1 (8.5 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

अभिषेक ने 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, अभिषेक रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, अबक 4 छक्के लगा चुके हैं. 

हैदराबाद 90/0 (8.3 ओवर)

SRH vs DC LIVE: 8 ओवर में 82 रन

हैदराबाद ने 8 ओवर में 82 रन बना लिए हैं, अभिषेक 49 रन पर नाबाद हैं. ट्रेविस हेड 24 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद हैं. 

हैदराबाद 82/0 (8.0 ओवर)

SRH vs DC LIVE: अर्धशतक के करीब अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब हैं. 

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals LIVE: अभिषेक और हेड का तहलका

IPL में सबसे ज़्यादा 50+ की ओपनिंग पार्टनरशिप

◎ 18: वॉर्नर-धवन 

◎ 15: रोहित-किशन 

◎ 14: कोहली-फ़ाफ़ 

◎ 13: हसी-विजय

◉ 12: अभिषेक-हेड 

◎ 12: वॉर्नर-बेयरस्टो

◎ 12: गंभीर-उथप्पा 

SRH vs DC LIVE: अभिषेक और हेड जमकर खेल रहे

दोनों ओपनर अब जमकर खेल रहे  हैं. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल अटैक पर आए हैं. सातवें ओवर में 7 रन बने हैं. 

हैदराबाद 74/0 (7 ओवर)

SRH vs DC LIVE: अभिषेक शर्मा का खौफ

अभिषेक की बल्लेबाजी का खौफ ऐसा कि गेंदबाज अपनी लेंथ पर कायम नहीं रह पा रहे हैं. लुंगी एनगिडी ने भी वाइड गेंद फेंकी, फिर अभिषेक ने अगली गेंद पर सीधे बॉलर के ऊपर से छक्का बटोर लिया है, अभिषेक के बल्ले से यह तीसरा छक्का निकला है. 

हैदराबाद 67/0 (6.0 ओवर)

SRH vs DC LIVE: लुंगी एनगिडी और अभिषेक शर्मा आमने-सामने

लुंगी एनगिडी पर अक्षर पटेल ने भरोसा जताया है. देखना होगा कि लुंगी एनगिडी अभिषेक और हेड को रोक पाने में समर्थ रह पाते हैं या नहीं, 

SRH vs DC LIVE: ट्रेविस हेड का भी छक्का

अभिषेक के देखकर ट्रेविस हेड ने भी छक्का लगाकर धमाका कर दिया है. हैदराबाद ने 5 ओवर में 56 रन बना लिए हैं. 

हैदराबाद 56/0 (5.0 ओवर)

SRH vs DC LIVE: अभिषेक शर्मा का धमाका

नीतीश राणा के खिलाफ अभिषेक ने दो छक्के जड़कर रन रेट को बढ़ा दिया है. अभिषेक अब 15 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें 4 चौके और दो छक्के शामिल हैं. दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव साफ झलक रहा है. 

हैदराबाद 50/0 (4.4 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: अभिषेक शर्मा ने बदला गियर

अभिषेक ने अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं. अबतक अभिषेक के बल्ल ेसे 4 चौके निकले हैं. एन्गिडी के खिलाफ अभिषेक ने चांस लिया और शानदार चौका लगाया है. 

हैदराबाद 36/0 (4 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score: दिल्ली के गेंदबाजों का कमाल

अबतक तीन ओवर हुए हैं और हैदराबाद के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए हैं. मुकेश कुमार और नीतीश राणा ने अबतक अच्छी गेंदबाजी की है.  हालांकि तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने चौका लगाया है. 

हैदराबाद 26/0 (3.0 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दूसरे ओवर में केवल 6 रन

नीतीश राणा के ओवर में केवल 6 रन बने. दिल्ली के कप्तान ने नीतीश राणा को दूसरा ओवर देकर चक्रव्यूह रचने की कोशिश की है .

हैदराबाद 15/0 (2.0 ओवर)

SRH vs DC LIVE Score Updates: दूसरा ओवर नीतीश राणा

कप्तान अक्षर पटेल ने चालाकी दिखाई है. दूसरे ओवर में नीतीश राणा से गेंदबाजी कराने का फैसला किया है. क्या यह दिल्ली के कप्तान का मास्टरस्ट्रोक है. यह फैसला सही है या गलत, ओवर के बाद पता चलेगा. 

मुकेश कुमार की गेंद पर ट्रेविस हेड ने चौका जड़ दिया है, पहले ओवर में हैदराबाद ने 9 रन बनाए हैं .

SRH vs DC LIVE Score: हैदराबाद की पारी का आगाज, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का आगाज हो गया है. ओपनर अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड क्रीज पर है, 

SRH vs DC LIVE: कुछ देर में शुरू होगा मैच

कुछ ही देर में मैच शुरू होना वाला है. दोनों टीम के लिए आजका मैच बेहद ही अहम है. सबकी नजर ईशान किशन और अभिषक शर्मा पर टिकी है. 

SRH vs DC LIVE: जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

दिल्ली कैपिटल्स 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी

IPL 2026 LIVE Updates: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दिल्ली की इलेवन में एक बदलाव है. 

SRH vs DC LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. आजका मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. जो भी आज का मैच जीतेगी, उसे आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में फायदा मिलेगा. 

SRH vs DC LIVE: क्या डीसी पाथुम निसांका की जगह 26 साल के इस सलामी बल्लेबाज को मौका दे सकती है

प्लेइंग 11 को लेकर असमंजस की स्थिती ?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी परेशानी का कारण रही है. हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन में पारी की शुरुआत केएल राहुल के साथ श्रीलंका के पथुम निसांका कर रहे हैं. पिछले 5 मैचों में निसांका एक भी बड़ी और विस्फोटक पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं। उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है. निसांका 5 मैचों की 5 पारियों में 128 रन बना पाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रहा है। उनकी असफलता से डीसी की शुरुआत तो खराब हो ही रही है, मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ रहा है.

IPL 2026 LIVE Updates: अभिषेक शर्मा पर रहेगी नजक

आजके मैच में सबकी नजर अभिषेक शर्मा पर रहेगी. वहीं, ट्रेविस हेड भी आजके मैच में बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं. ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेविस हेड और अभिषेक किस तरह का परफॉर्मेंस कर पाते हैं. 

SRH vs DC LIVE: हैदराबाद का कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में मंगलवार को दिन में बारिश होने की आशंका है, लेकिन मैच के वक्त मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

SRH vs DC LIVE: हैदराबाद की पिच क्या असर दिखाएगी !

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है.  इस ग्राउंड पर बड़े टोटल बनते हैं. हालांकि, मैदान बड़ा होने की वजह से स्पिनर्स भी यहां अहम भूमिका निभाते हैं. 

SRH vs DC LIVE: दोनों टीमों की संभावित 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11: पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन

SRH vs DC LIVE: किसमें कितना है दम !

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 13 मुकाबलों में एसआरएच ने जीत दर्ज की है, जबकि 12 मैच डीसी ने जीते हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals LIVE: हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ होगी.दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एसआरएच अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com