कोरोना काल में एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) फरिश्ता बनकर उभरे हैं. सोनू कोरोना काल में अपनी ओर से हर संभव मदद कर रहे हैं. बता दें कि इस समय आईपीएल (IPL) को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने देश वापस नहीं लौट पाए हैं. सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीप पहुंचे हैं, जहां वो अपने घर जाने वाली फ्लाइट का इंजतार में हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 मई तक भारत से जाने वाली सभी फ्लाइटों को बैन कर रखा है. ऐसे में बीसीसीआई ने सभी कंगारू खिलाड़ी को सुरक्षित माहौल में मालदीप भेज दिया है.
जोफ्रा ऑर्चर ने बल्लेबाज को दिया धोखा, 'केले की शेप' में गेंद फेंककर किया आउट..देखें Video
ऐसे में सोशल मीडिया पर एक शख्स ने इन हालात में सोनू सूद को टैग करके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को वापस घर भेजने के लिए मैसेज किया. जिसपर एक्टर ने जो रिएक्ट किया है उसने फैन्स का दिल जीत लिया है. दरअसल शख्स ने मजाक में एक कार्टून शेयर किया जिसमें एक्टर सोनू को टैग किया गया. कार्टून में दिखाया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सोनू सूद से घर जाने को लेकर मदद मांगते नजर आ रहे हैं. इस कार्टू को देखकर सोनू ने भी रिएक्ट किया और लिखा, 'तुरंत अपना सामान बांध लो.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Pack your bags.
— sonu sood (@SonuSood) May 7, 2021
Right away https://t.co/SichuO43Yi
सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना काल में हर किसी की मदद के लिए सबसे पहले आगे आते हैं. उन्होंने पिछले लॉकडाउन के दौरान कई गरीब लोगों को घर भेजा था. वहीं. इस बार जब भारत में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण कई लोगों की जान जा रही है तो ऐसे में भी एक्टर सोनू फऱिश्ता बनकर फिर से सामने आए हैं. लोगों की हर तरफ से सोनू मदद करते दिख रहे हैं. यही नहीं इस दौरान वो खुद भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सभी की मदद करना जारी रखा था.
जेम्स एंडरसन ने हवा में गेंद को नचाकर किया आउट तो ऐसे ड्रामा करने लगा बल्लेबाज..देखें Video
दूसरी ओर आईपीएल 2021 के दौरान केकेआर के वरूण चक्रवर्ती और संदीप वॉरिय़र सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद बीसीसीसीआई के सामने टूर्नामेंट को स्थगित करने के बारे में सोचवना पड़ा, इन केकेआर खिलाड़़ियों के बाद सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी भी कोरोना पॉजिटिव हुए जिसके बाद यह निश्चित हो गया कि इस बार आईपीएल को स्थगित करना पड़ेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं