भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को टाइम पत्रिका ने इस वर्ष खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया है. वह इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय हैं. टाइम पत्रिका की 2026 की खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में ऐसे खिलाड़ी, कोच, समर्थक और निवेशक शामिल हैं जिन्होंने खेलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
इस सूची में अमेरिकी बास्केटबॉल के दिग्गज लेब्रॉन जेम्स, फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, चीनी-अमेरिकी स्कीयर एलीन गु, टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज, बास्केटबॉल खिलाड़ी विक्टर वेम्बन्यामा, दिग्गज गोल्फर रोरी मैकलॉय, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट कप्तान तेम्बा बावुमा जैसे खेल जगत के सुपरस्टार शामिल हैं.
STORY | Smriti Mandhana only Indian among TIME magazine's 100 most influential sportspersons
— Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2026
Cricketer Smriti Mandhana has been named by TIME magazine among this year's 100 most influential people in sports, the only Indian to be featured on the list.
TIME's list of the 100… pic.twitter.com/rQE5KIQFXe
भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की उप-कप्तान 29 वर्षीय मंधाना इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा हैं. टाइम पत्रिका में मंधाना के बारे में कहा गया है, 'मंधाना घरेलू एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, वह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं और 17 शतकों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक की संयुक्त रिकॉर्ड धारक हैं.'
यह भी पढ़ें- कौन हैं 80 वर्षीय अनुरा टेनेकून? जिन्हें देखते ही वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में छूए पैर, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं