मौजूदा समय में भारतीय टीम के युवा धुरंधर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) श्रीलंका दौरे पर हैं. जहां वह भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान 'ए' के बीच जारी ट्राई वनडे सीरीज में शिरकत कर रहे हैं. यहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज अनुरा टेनेकून (Anura Tennekoon) का पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद से लोगों के बीच अनुरा के बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अनुरा टेनेकून कौन हैं? तो आपके उन्हीं सवालों का जवाब हम लेकर हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
कौन हैं अनुरा टेनेकून?
अनुरा टेनेकून पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं. यहीं नहीं वह इंटरनेशनल लेवल पर वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी करने वाले पहले शख्स भी हैं. अनुरा टेनेकून का जन्म 20 अक्टूबर साल 1946 में अनुराधापुर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 79 साल और 230 दिन के हैं. अनुरा दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और धीमी बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते थे.
Former great of Sri Lanka and one of the finest batters of the country and the captain of the 1st ever World cup in 1975, Anura Tennekoon met a potential future great Vaibhav Sooryavanshi during the Triangular A team series in Dambulla. pic.twitter.com/xYOWMcO6AM
— Roshan Abeysinghe (@RoshanCricket) June 16, 2026
अनुरा टेनेकून का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
अनुरा टेनेकून इंटरनेशनल लेवल पर श्रीलंका की तरफ से कुल चार वनडे मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से चार पारियों में 34.25 की औसत से 137 रन निकले. 59 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी रही.
अनुरा टेनेकून का घरेलू क्रिकेट करियर
वहीं बात करें अनुरा टेनेकून के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो वह यहां कुल 61 फर्स्ट क्लास और 18 लिस्ट 'ए' मैच खेलने में कामयाब रहे. जहां उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 107 पारियों में 36.26 की औसत से 3481 और लिस्ट 'ए' की 16 पारियों में 16.11 की औसत से 274 रन निकले.
अनुरा टेनेकून के बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल पांच शतक और 19 अर्धशतक देखने को मिले. वहीं लिस्ट 'ए' में वह केवल एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. गेंदबाजी के दौरान उन्हें फर्स्ट क्लास में दो सफलता हाथ लगी.
यह भी पढ़ें- कौन हैं 150 किमी/घंटे की रफ्तार से बल्लेबाजों को दहलाने वाले अशोक शर्मा? भारतीय टीम में मिला मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं