विज्ञापन

SLA vs INDA Final: 'यही बात उन्हें स्टार बनाएगी', उद्योगपति आनंद महेंद्रा का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

वैभव ने श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल में जो पारी खेली, उसने हो रही आलोचना खत्म करते हुए सभी को अपना मुरीद बना लिया. और आनंद महेंद्रा ने भी दिल की बात कही है

SLA vs INDA Final: 'यही बात उन्हें स्टार बनाएगी', उद्योगपति आनंद महेंद्रा का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान
आनंद महेंद्रा ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है
X: social Media

श्रीलंका में  तीन देशों की A टीमों की ट्राई सीरीज में रविवार का दिन वैभव को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आखिरी मौका था. पिछले चार मैचों में उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं ही हुआ था, तो श्रीलंका के खिलाफ हुए विवाद और इसको लेकर चौतरफा प्रतिक्रिया ने दबाव वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर कई गुना बढ़ा दिया था. लेकिन क्या जवाब दिया इस सुपर किड ने. लिस्ट A (वनडे सहित घरेलू 50 ओवरों के मैच) के इतिहास में सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ने का कारनामा करते हुए वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों पर 10 चौकों और 8 छक्कों से 94 रन की ऐसी पारी खेली कि तमाम आलचोना हवा-हवाई हो गई. हमेशा की तरह पूर्व क्रिकेटरों से तो वैभव को चौतरफा तारीफ मिल ही रही है, तो वहीं क्रिकेट से बाहर भी उनके लिए बड़े कमेंट आ रहे हैं और मशहूर उद्योगपति आनंद महेंद्रा ने वैभव के लिए बड़ी बात कही है.

आनंद महेंद्र ने वैभव की पारी को लेकर ट्विटर पर उनका वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "11 गेंदों पर अर्द्धशतक. यह अविश्वसनीय है. लेकिन यह सिर्फ आंकड़ा ही नहीं है, जिसकी मैं तारीफ कर रहा हूं. इससे पिछले मैच में मैदान पर हुई झड़प के बाद वैभव इस मैच में दबाव के साथ मैदान पर उतर सकते थे. लेकिन इसके बजाय उन्होंने बल्ले से जवाब दिया. प्रतिभा एक उपहार है, लेकिन टेम्प्रामेंट (स्वभाव, मनोदशा, मिजाज) एक विकल्प या चुनाव. यह टेम्प्रामेंट ही है, जो वैभव को एक स्टार बनाएगा"  

फैंस भी महेंद्र के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं

बात बिल्कुल सही है...जवाब किसी को भी अपने काम से ही देना चाहिए

इस पारी से वैभव ने अपने प्रशंसकों की संख्या में और इजाफा कर लिया है.

फैंस ने वैभव के लिए थार की भी डिमांड करनी शुरू कर दी है

फैंस का मानना है कि इस पारी से वैभव ने आलोचकों को शांत कर दिया

यह भी पढ़ें:   दबाव..हौसला और बदला..फादर्स डे पर वैभव सूर्यवंशी की 94 रन की पारी पिता को सच्चा ट्रिब्यूट

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
डिप्टी न्यूज एडिटर
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज,लखनऊ... वीनू मांकड़ ट्रॉफी... और फिर कूच बिहार ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करने के बाद, मनीष शर्मा का साल 2002 से राष्ट्रीय म... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India A, Sri Lanka A, Sri Lanka A Vs India A 06/21/2026 Skia06212026271176, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com