Shubman Gill: इंग्लैंड के लिये पदार्पण करने वाले स्पिनर शोएब बशीर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कीमती विकेट लिया लेकिन यशस्वी जायसवाल के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को लंच तक दो विकेट पर 103 रन बना लिये. जायसवाल लंच के समय 92 गेंद में 51 और श्रेयस अय्यर चार रन बनाकर खेल रहे हैं. बशीर ने रोहित ( 14) और जेम्स एंडरसन (James Anderson Takes Shubman Gill Wicket) ने शुभमन गिल ( 34 ) को पवेलियन भेजा. भारत ने सपाट पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.
गिल के बल्लेबज़ी की बात करें तो उनकी बल्लेबाज़ी में वो धार नज़र नहीं आ रही है जी अंदाज में खेलने के लिए वो जाने जाते हैं, इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की बात करें तो गिल ने पहली पारी में 23 रन और दूसरी पारी में शून्य पर पवेलियन लौट गए थें वही आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो गिल ने अपना विकेट 34 रन के निजी स्कोर पर गवाने के साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा बैठे, शुभमन गिल (Shubman Gill vs James Anderson) इग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन के खिलाफ अब तक सात (7) पारियों में कुल 72 गेंदों का सामना करते हुए 7.80 की औसत से मात्र 39 रन बनाये हैं और 5 बार अपना विकेट गवाया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेम्स एंडरसन के खिलाफ शुभमन गिल
पारियां - 7
गेंद - 72
रन - 39
आउट - 5
औसत - 7.80
भारतीय टीम में केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की जगह रजत पाटीदार (Rajat Patidar Test Debut), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को उतारा गया. हैदराबाद में अपने विकेट गंवाने के दोषी रोहित और जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Half Century) ने धीमी शुरूआत की . पहले 16 ओवर में सिर्फ 40 रन बने . इंग्लैंड ने टीम में एकमात्र तेज गेंदबाज एंडरसन और आफ स्पिनर जो रूट से शुरूआत कराई . एंडरसन ने पहले पांच ओवर में छह ही रन दिये . विकेट से मदद नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने रोहित को खुलकर खेलने नहीं दिया .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं