विज्ञापन

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज तो बस बहाना है, असल तैयारी तो कुछ और ही चल रही है, कैप्टन गिल ने रहस्य से उठाया पर्दा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के टॉस के दौरान भारती कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. यहां हमें जो परिस्थितियां मिलेंगी वे दुनिया के दूसरे हिस्सों की तुलना में दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों से ज्यादा मेल खाती हैं.

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज तो बस बहाना है, असल तैयारी तो कुछ और ही चल रही है, कैप्टन गिल ने रहस्य से उठाया पर्दा
शुभमन गिल

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला ईडन पार्क में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनसे जब वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज के महत्व पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. यहां हमें जो परिस्थितियां मिलेंगी वे दुनिया के दूसरे हिस्सों की तुलना में दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों से ज्यादा मेल खाती हैं. इसलिए यहां का अनुभव हमारे लिए शानदार साबित होगा. उम्मीद है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे.'

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 

वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है. जहां 14 टीमें हिस्सा लेंगी. इस दौरान कुल 57 मैच खेले जाएंगे. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज दो अक्टूबर 2027 को होगा. वहीं फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग स्थित वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. 

पहले वनडे के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन 

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह. 

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI Pitch Report: ईडन पार्क में होगी छक्कों-चौकों की बरसात या गेंदबाज दिखाएंगे दम? रोहित-गिल पर रहेंगी सबकी निगाहें


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket, Shubman Singh Gill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com