गांव की पगडंडियों, खेतों की हरियाली और पहाड़ों से आती ठंडी हवा के बीच कुछ दिन बिताने का मजा ही अलग है. अगर आप भी शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो पहाड़ों की सैर का प्लान बना सकते हैं. इसके लिए जरूरी नहीं कि आप फ्लाइट पकड़ें या महंगी गाड़ी बुक करें. भारतीय रेलवे से सफर करते हुए भी कई खूबसूरत हिल स्टेशनों तक पहुंचा जा सकता है. कहीं ट्रेन पहाड़ों के बीच से गुजरती है तो कहीं स्टेशन पर उतरने के बाद छोटी सी सड़क यात्रा आपको हसीन वादियों तक पहुंचा देती है. आइए जानते हैं ऐसे 6 हिल स्टेशनों के बारे में.
टॉय ट्रेन में बैठकर देखें शिमला की खूबसूरती
हिमाचल प्रदेश का शिमला घूमने के लिए शानदार जगह है. यहां देवदार के ऊंचे पेड़, पहाड़ों पर बसे छोटे-छोटे घर और ठंडी हवाएं आपका मन खुश कर देंगी. कालका से शिमला के लिए टॉय ट्रेन चलती है. करीब 96 किलोमीटर का यह सफर 5 से 6 घंटे में पूरा होता है.
झील किनारे बिताएं सुकून के पल
उत्तराखंड का नैनीताल अपनी खूबसूरत झीलों और पहाड़ियों के लिए मशहूर है. दिल्ली से ट्रेन पकड़कर काठगोदाम पहुंच सकते हैं. यहां से नैनीताल करीब 35 किलोमीटर दूर है. बस या टैक्सी से लगभग डेढ़ घंटे में पहुंच सकते हैं.
पहाड़ों के बीच टॉय ट्रेन का सफर
बता दें कि तमिलनाडु का ऊटी अपनी हरियाली, चाय के बागानों और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है. मेट्टुपालयम से नीलगिरि मााउंटेन रेलवे की टॉय ट्रेन पकड़ सकते हैं. करीब 46 किलोमीटर का यह सफर 4 से 5 घंटे में पूरा होता है.
माथेरान में गाड़ियों का शोर नहीं
महाराष्ट्र का माथेरान प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए अच्छी जगह है. नेरल रेलवे स्टेशन से यहां के लिए छोटी टॉय ट्रेन चलती है. करीब 21 किलोमीटर का यह सफर पहाड़ों और जंगलों के खूबसूरत नजारे दिखााता है.
राजस्थान में पहाड़ों की सैर
राजस्थान का माउंट आबू उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो रेगिस्तान के बजाय पहाड़ देखना चाहते हैं. इसकाा नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है जहां से करीब 27 किलोमीटर की सड़क यात्रा करके पहुंच सकते हैं.
पहाड़ों की रानी में बिताएं छुट्टियां
उत्तराखंड का मसूरी अपनी खूबसूरत वादियों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है. यहां पहुंचने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा. यहां से मसूरी करीब 33 से 35 किलोमीटर दूर है. बस या टैक्सी से पहाड़ी राास्तों का मजा लेते हुए पहुंच सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Gurudwara Patthar Sahib: लेह के पास स्थित ये गुरुद्वारा क्यों है खास? जानिए यहां कैसे पहुंचे और इससे जुड़ी मान्यता
ये भी पढ़ें- Delhi Trade Fair 2026: कितने की है दिल्ली में लगे ट्रे़ड फेयर की टिकट? जानिए बुकिंग, टाइमिंग समेत सभी जरूरी जानकारी
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बैठे-बैठे करिए पूरे भारत की सैर, सरस मेले में मिलेगा 30 से ज्यादा राज्यों के जायकों का स्वाद
ये भी पढ़ें- दिल्ली घूमने निकले हैं तो इस मार्केट को न करें मिस, शॉपिंग और खाने के साथ दिख सकते हैं बॉलीवुड सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं