Shreyanka Patil Ruled Out Women Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम को अपने महिला एशिया कप 2024 के अभियान में बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल उंगली में फ्रेक्चर होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं. पाटिल ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी. टीम के लिए उन्होंने पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ कुल 3.2 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए महज 14 रन खर्च कर 2 अहम विकेट चटकाए थे. पाटिल की शिकार विपक्षी टीम की कप्तान निदा डार समेत सादिया इकबाल बनी थीं.
भारतीय महिला खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में आज (21 जुलाई) यूएई का सामना करना है. उससे पहले पाटिल का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है. 21 वर्षीय श्रेयंका पाटिल को यह चोट पाकिस्तान के खिलाफ कैच पकड़ने के दौरान चोट लगी थी. बताया जा रहा है कि यह चोट उनके बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में आई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पाकिस्तान के खिलाफ जब श्रेयंका को लगी. उस दौरान दर्द के बावजूद उन्होंने टीम के लिए गेंदबाजी करना जारी रखा और टीम को जीताकर ही वापिस लौटीं. इससे पहले जारी साल में ही वह महिला आईपीएल के दौरान आरसीबी के लिए शिरकत करते समय चोटिल हो गई थीं. उस दौरान उन्हें बाएं हाथ में हल्का फ्रेक्चर आया था.
एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक श्रेयंका के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो चुका है. भारतीय टीम ने चोटिल महिला खिलाड़ी की जगह 26 वर्षीय स्पिन गेंदबाज तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया है. महिला आईपीएल के दौरान कंवर को गुजरात जाएंट्स के लिए खेलते हुए देखा गे था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं