विज्ञापन

भारत को बड़ा झटका, महिला वर्ल्ड से बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल, आरसीबी स्टार ने किया रिप्लेस

श्रेयंका पाटिल को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी. फील्डिंग करते समय उनका एंकल मुंड गया था, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर लेकर जाया गया था.

भारत को बड़ा झटका, महिला वर्ल्ड से बाहर हुईं श्रेयंका पाटिल, आरसीबी स्टार ने किया रिप्लेस
Shreyanka Patil ruled out of Womens T20 World Cup

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टखने की चोट की वजह से महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई हैं. श्रेयंका को यह चोट बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी. श्रेयंका को चोटिल होने के बाद स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. नीदरलैंड्स के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर डालते हुए श्रेयंका का टखना बुरी तरह से मुड़ गया था और उन्हें तुरंत ग्राउंड छोड़कर जाना पड़ा था. श्रेयंका इसके बाद मैच में दोबारा गेंदबाजी करने के लिए नहीं लौट सकी थीं. 

'क्रिकबज' की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयंका के विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी जगह पर 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. प्रेमा महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पिछले दो सीजन में छह मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं. 

घरेलू क्रिकेट में प्रेमा रावत ने उत्तराखंड को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में गेंद से अहम योगदान दिया था. भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अब तक शानदार रहा है. पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदा था.

भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोबोर्ड पर 209 रन लगाए थे. टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया था.  गेंदबाजी में भारत की तरफ से श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जबकि शेफाली वर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए थे. भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने अगले मुकाबले में रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी.

यह भी पढ़ें: जोहान मंजाम्बी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 मिनट में दागे दो गोल, 96 सालों में कोई नहीं कर पाया था ऐसा

यह भी पढ़ें:  इशान किशन की सुपर वापसी, केएल राहुल पर नहीं, इन 2 खिलाड़ियों पर बढ़ गया दबाव

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Shreyanka Rajesh Patil, Cricket, ICC Women's T20 World Cup 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com