भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे ग्रुप मैच में नीदरलैंड को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. भारतीय महिला गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की, चरणी शर्मा को 4 विकेट मिला तो वहीं, शेफाली वर्मा 3 विकेट लेने में सफल रहीं. इसके अलावा नंदनी शर्मा 2 विकेट लेने में सफल रहीं. भारत की यह लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम प्वाइंट्स टेबल में अपने ग्रुप में पहले नंबर पर आ गई है. आजके मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.
भारत की ओऱ से स्मृति मंधाना ने 47 गेंद पर 74 रन और शेफाली वर्मा ने 38 गेंद पर 55 रन की पारी खेली, दोनों ने मिलकर 115 रन की साझेदारी की जिसने भारतीय महिला टीम के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी, हालांकि मंधाना शतक से चूक गई और 47 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट, मंधाना ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्के लगाने में सफल रहीं. मंधाना ने लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी खेली जबकि शेफाली ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया. विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष 20 रन और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहीं. उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रन का योगदान दिया. पिछले मैच में पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने दो बदलाव करते हुए अरूंधति रेड्डी को आराम देकर नंदिनी शर्मा को और भारती फुलमाली की जगह यास्तिका भाटिया को अंतिम एकादश में शामिल किया.
Raising the bar with each game 🙌#TeamIndia Vice-captain Smriti Mandhana is the Player of the Match for her classy knock 🫡
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
Scorecard▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvNED | @mandhana_smriti pic.twitter.com/dg5vMIWDbP
पावरप्ले के दौरान शेफाली अपनी सीनियर मंधाना की तुलना में ज्यादा आक्रामक थीं जिससे भारत ने इस दौरान 59 रन बनाए. नीदरलैंड की गेंदबाज अपनी लाइन एंव लेंथ पर नियंत्रण नहीं कर पा रही थी जिसका शेफाली ने पूरा फायदा उठाया। तेज गेंदबाज इसाबेल वोनिंग की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाया गया उनका छक्का पहले छह ओवरों में आकर्षण का केंद्र रहा. शेफाली के आक्रामक खेल के कारण नीदरलैंड की कप्तान बाबेटे डि लीड को बार-बार गेंदबाजी में बदलाव करने पड़े. छठे ओवर में मिर्थे वैन डेन राड ने छह वाइड गेंदें फेंकीं.
मंधाना ने पावरप्ले के बाद खुलकर खेलना शुरू किया। उन्होंने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों, दोनों के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेले. भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज ने सिल्वर सिगर्स पर 15वें ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार बाउंड्री लगाईं. सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर पारी को शानदार ढंग से खत्म नहीं कर सकीं. हालांकि रिचा (आठ गेंद में नाबाद 20 रन) और दीप्ति शर्मा (दो गेंद में नाबाद 10 रन) की संक्षिप्त लेकिन असरदार पारी की बदौलत भारत विश्व कप इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा. नीदरलैंड्स की ओर से कोई भी बैटर बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. सबसे ज्यादा रन बैबेट डी लीडे (28) ने बनाए. इसके अलावा हीदर सीजर्स ने 21 और स्टर्रे कालिस ने 18 रन की पारी खेली.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा जुर्माना? विशेन हलमबागे की भी 50 प्रतिशत फीस काटने की सिफारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं