पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी दमदार बल्लेबाजी की आज भी सराहना होती है. आज भी पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं. पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 1991 से 2007 के बीच शिरकत किया. इस दौरान वह कुल 495 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. जिसमें उनके बल्ले से 547 पारियों में 43.51 की औसत से 20541 रन निकले. जिसमें 35 शतक और 129 अर्धशतक शामिल हैं.
'आलू' कहने पर क्यों चिढ़े इंजमाम उल हक?
साल 1997 में सहारा कप खेला जा रहा था. कनाडा के टोरंटो शहर में भारत और पाकिस्तान की टीम आपने-सामने थी. मैच के दौरान स्टैंड्स में मैच का लुत्फ उठा रहे एक फैन ने मेगाफोन लेकर इंजमाम उल हक को ट्रोल करना शुरु कर दिया. बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे इंजमाम को लेकर फैन ने कई बार 'मोटा आलू', 'सड़ा आलू' कहा. जिसके बाद इंजमाम अपने आपे से बाहर हो गए. उन्होंने ड्रिंक्स के दौरान 12वें खिलाड़ी मोहम्मद हुसैन से बल्ला मंगवाया और सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे स्टैंड्स में फैन को मारने के लिए पहुंच गए.
हांलाकि, बात ज्यादा बढ़ता उससे पहले सुरक्षाकर्मियों और खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया. तब जाकर मामला कहीं शांत हो पाया. इस दौरान खेल करीब 37 मिनट तक रूका रहा. इस मामले के बाद इंजमाम के ऊपर आईसीसी की गाज भी गिरी. उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में दो मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा था.
फैंस के बीच 'द बियर' नाम से भी मशहूर हैं इंजमाम
'आलू' ही नहीं अपनी लंबी कद काठी और मैदान में हमेशा सुस्त दिखने की वजह से उन्हें 'द बियर' उपनाम से भी बुलाया जाता था. लोगों के बीच वह आज भी अजीबोगरीब तरीके से रन आउट होने के लिए मशहूर हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ, 5th T20I: कैच छूटा, मैच छूटा! बासित अली ने बताया भारत की हार की 2 सबसे बड़ी वजहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं