विज्ञापन

VIDEO: RR ने जिसे किया रिलीज, उसने दिया करारा जवाब, 37 गेंद में ठोक दी सेंचुरी, अकेले दम पर जिताया मैच

आईपीएल 2027 रिटेंशन प्रक्रिया में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रिलीज किए जाने के बाद शिमरोन हेटमायर ने अबू धाबी टी10 लीग में तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ते हुए 39 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए और अपनी विस्फोटक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया.

VIDEO: RR ने जिसे किया रिलीज, उसने दिया करारा जवाब, 37 गेंद में ठोक दी सेंचुरी, अकेले दम पर जिताया मैच
शिमरोन हेटमायर
@X

आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन प्रकिया 17 नवंबर 2026 को पूरी की गई. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक बड़ा फैसला लिया. फ्रेंचाइजी ने शिमरोन हेटमायर को रिलीज कर दिया है. जिसके बाद उनका तूफान अबू धाबी टी10 लीग में देखने को मिला है. यहां उन्होंने महज 37 गेंदों में सेंचुरी ठोकते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. मुकाबले के दौरान 29 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 39 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 261.53 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके और आठ खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

हेटमायर के दम पर एमिरेट्स ईगल्स ने बनाए 147

शिमरोन हेटमायर के विस्फोट बल्लेबाजी का परिणाम यह रहा कि जायद क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमिरेट्स ईगल्स की टीम 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाने में कामयाब रही. हेटमायर ने नाबाद 102 रनों का योगदान दिया. वहीं चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए डेविड वीजे 10 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाने में कामयाब रहे. काइल मेयर्स ने सात और एलेक्स हेल्स ने पांच रनों की पारी खेली. 

107 रन ही बना पाई यूनाइटेड टाइगर्स

एमिरेट्स ईगल्स की तरफ से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूनाइटेड टाइगर्स की टीम 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 107 रनों तक ही पहुंच पाई. पारी का आगाज करते हुए कैप्टन फखर जमान ने 26 गेंदों में 45 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा फहीम अशरफ ने 20 रनों का योगदान दिया. मगर फिर भी टीम जीत नहीं पाई. यूनाइटेड टाइगर्स को 40 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. शानदार पारी के लिए शिमरोन हेटमायर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 

यह भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर की शादी की अफवाहों ने पकड़ा जोर! Reddit पोस्ट के बाद मचा हंगामा, भाभी ने भी दिया रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies, Rajasthan Royals, Shimron Odilon Hetmyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com