विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

VIDEO: भारत के विस्फोटक ओपनर शिखर धवन ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया ‘जोरु का गुलाम’

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच नहीं जीत सकी.

VIDEO: भारत के विस्फोटक ओपनर शिखर धवन ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया ‘जोरु का गुलाम’
शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है
  • शिखर धवन ने भुवनेश्वर के साथ बनाया यह वीडियो
  • धवन ने शादी को लेकर उनसे किए सवाल
  • उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर जल्द ही जोरु का गुलाम बनने जा रहे हैं
नई दिल्ली: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच नहीं जीत सकी, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया. पहली पारी में पिछड़ने के बाद भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया. एक समय तो ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को जीत जाएगा. लेकिन समय के अभाव में भारतीय टीम जीत से महरूम रह गई. मैच के बाद भारत के विस्फोटक ओपनर शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भुवनेश्वर की शादी पर शिखर उनसे कुछ सवाल पूछते हैं. धवन ने उनसे पूछा कि शादी होने वाली है, कैसी फिलिंग्स आ रही है. इस सवाल के जवाब में भुवनेश्वर कुमार कहते हैं कोई फीलिंग्स नहीं आ रही है, मैच खेलकर आए हैं थके हुए हैं.

यह भी पढ़ें: जब 'यह बड़ा त्याग' करने से रवि शास्त्री ने रोक दिया विराट कोहली को!

भुवनेश्वर कुमार की शादी 23 नवंबर को होने वाली है. इस पर शिखर पूछते हैं कि शादी को लेकर क्या तैयारी है. इस पर भुवनेश्वर कुमार कहते हैं कि कोई तैयारी नहीं है, जो भी तैयारी की है घर वालों ने किया है. धवन ने वीडियो के शुरुआत में ही धवन कहते हैं कि हमारा एक साथी बहुत जल्द जोरु का गुलाम बनने वाला है, फिर भुवनेश्वर से पूछते हैं कि मोतीचूर का लड्डू, जो खाए वो भी पछताए, जो ना खाए वो भी पछताए. इस पर हंसते हुए भुवनेश्वर कहते हैं पहले पानी पी लूं फिर जवाब देता हूं. बाद में उन्होंने गोले-मोल जवाब दे दिया.

VIDEO:शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है​
शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो के आखिर में भुवनेश्वर कहते हुए दिख रहे हैं कि मेरे साथी क्रिकेटरों ने अपना एक्सपीरियंस मुझे बताया है. भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका के खिलाफ होने वाला दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी शादी के लिए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अवकाश प्रदान किया है. खबर यह भी आ रही है कि शिखर धवन भी दूसरा मैच नहीं खेलेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhwan, Bhuvneshwar Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com