Shikhar Dhawan Catch: बुधवार को धर्मशाला में आईपीएल 2023 के खेल में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स(DC) ने शानदार खेल दिखाया. डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने टीम को (David Warner and Prithvi Shaw) शानदार शुरुआत दिलाई. उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रिले रोसौव (Rilee Rossouw 1st IPL Half Century) ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जमाया अपने बल्लेबाज़ी के दौरान रोसौव ने मात्र 37 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली.
प्लेऑफ (IPL 2023 Playoff) की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की और पृथ्वी शॉ ने करीब एक महीने बाद वापसी करते हुए 54 रन बनाए. शॉ, जिन्होंने 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सीज़न के आईपीएल में अपनी आखिरी उपस्थिति दर्ज की थी, 35 गेंदों में 50 रन बनाकर फॉर्म में लौटे, डेविड वार्नर ने भी 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शॉ ने अपनी 38 गेंदों की पारी (7x4, 1x6) में रबाडा की गेंद पर प्रहार किया, क्योंकि उन्होंने अपने कप्तान डेविड वार्नर (31 गेद से 46; 5x4, 2x6) के साथ सीजन की अपनी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की. वॉर्नर तब आउट हुए जब सैम कुर्रन की गेंद पर धवन (Shikhar Dhawan take catch of david warner) ने उनका शानदार कैच लपका. धवन कवर से दौड़ते हुए आए और शानदार कैच लेने के लिए डाइव लगाई.
Absolutely Stunning! ⚡️ ⚡️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2023
DO NOT MISS this brilliant catch from @PunjabKingsIPL captain @SDhawan25 🎥 🔽
A much-needed breakthrough for #PBKS 👌 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/lZunU0I4OY #TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/3j8NqsKJk8
दिल्ली ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाये. यह दूसरी बार था जब दिल्ली ने पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाया. वॉर्नर ने कुरेन को लगातार चौके लगाये और इसके बाद रबाडा की गेंदों की धुनाई की. उन्होंने रबाडा को तीन गेंद के भीतर दो छक्के लगाकर उस ओवर में 17 रन निकाले. वॉर्नर और शॉ ने पांच ओवर में ही दिल्ली के 50 रन पूरे कर दिये.
WHAT DRAMA! WHAT. A. FINISH! 👏 👏@DelhiCapitals hold their nerve and overcome the @liaml4893 storm to seal a 1⃣5⃣-run victory 🙌 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2023
Scorecard ▶️ https://t.co/lZunU0ICEw #TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/8uwoxAunC5
टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली पंजाब ने वॉर्नर को 39 के स्कोर पर जीवनदान भी दिया जब राहुल चाहर ने उनका कैच छोड़ा. शिखर धवन ने बेहतरीन कैच लेकर वॉर्नर को रवाना किया लेकिन तब तक वह बड़े स्कोर की नींव रख चुके थे.
--- ये भी पढ़ें ---
* VIDEO: 37 साल में गब्बर की ऐसी फुर्ती, हवा में छलांग लगाकर Shikhar Dhawan ने ऐसे लपका David Warner का कैच
* PBKS vs DC: Shikhar Dhawan का छलका दर्द, अपने इस फैसले पर जताया अफ़सोस, बताई हार की वजह
MI vs LSG: जीत के बाद Mohsin Khan ने बताया, अपने करियर का सबसे डरावना एहसास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं