विज्ञापन

शौक या मजबूरी? पत्नी संग मिट्टी के बर्तन बनाते नजर आए शिखर धवन, आपने देखी हैरान कर देने वाली तस्वीरें?

शिखर धवन ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं. जिसमें वह अपनी पत्नी सोफी शाइन संग मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रहे हैं.

शौक या मजबूरी? पत्नी संग मिट्टी के बर्तन बनाते नजर आए शिखर धवन, आपने देखी हैरान कर देने वाली तस्वीरें?
शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ

टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. जब तक वह मैदान में सक्रिय रहे. तबतक उन्होंने अपने बल्ले से अपने चाहने वालों को खूब एंटरटेन किया. अब जब वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. वह अपने मजेदार वीडियो और तस्वीरों से लोगों का दिल जीत रहे हैं. 40 वर्षीय दिग्गज ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस पल की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मिट्टी, बातचीत और अच्छा समय. आपके मुताबिक मिट्टी के बर्तन बनाने में सबसे अच्छा कौन था?'

सोफी शाइन हैं शिखर धवन की दूसरी पत्नी

शिखर धवन के साथ तस्वीरों में नजर आ रही महिला उनकी दूसरी पत्नी सोफी शाइन (Sophie Shine) हैं. इससे पहले उन्होंने 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ शादी की थी. मगर यह शादी लंबे दिनों तक नहीं चल पाई. उन्होंने 2023 में एक दूसरे से तलाक ले दिया. इसके बाद वह सोफी शाइन से मिले. सोफी शाइन आयरिश-बेल्जियम एंटरप्रेन्योर और प्रोड्यूसर हैं. कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी कर ली. मौजूदा समय में दोनों कपल्स काफी खुश हैं और अपनी जिंदगी में हंसी खुशी आगे बढ़ रहे हैं. 

शिखर धवन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

शिखर धवन ने भारत की तरफ से पहला इंटरनेशनल मुकाबला साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में खेला था. उसके बाद वह ब्लू जर्सी में 12 सालों तक सक्रिय रहे. उनका आखिरी मुकाबला वनडे फॉर्मेट के तहत दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ था. 

धवन ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह टेस्ट की 58 पारियों में 40.61 की औसत से 2315, वनडे की 164 पारियों में 44.11 की औसत से 6793 और टी20 की 66 पारियों में 27.92 की औसत से 1759 रन बनाने में कामयाब रहे. 

शिखर धवन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 24 शतक और 55 अर्धशतक दर्ज है. 40 वर्षीय स्टार ने टेस्ट में सात शतक और पांच अर्धशतक, वनडे में 17 शतक और 39 अर्धशतक एवं टी20 इंटरनेशनल में 11 अर्धशतक दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- रोहित ने लेकर सूर्या तक, दिग्गजों ने रहाणे को सराहा, कहा- प्रतिबद्धता और पेशेवरपन हमेशा दूसरों से अलग बनाती थी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shikhar Dhawan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com