विज्ञापन

'Indias Got Latent 2' समय रैना के शो का वीडियो वायरल, क्लिप में नजर आए मुकेश खन्ना, सुनील पाल और कपिल शर्मा !

समय रैना का कंट्रोवर्शियल शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा नजर आए हैं. जिसके बाद फैंस इसको लेकर के काफी कंफ्यूज हैं.

'Indias Got Latent 2' समय रैना के शो का वीडियो वायरल, क्लिप में नजर आए मुकेश खन्ना, सुनील पाल और कपिल शर्मा !
समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का वीडियो वायरल, नजर आए मुकेश खन्ना, सुनील पाल
नई दिल्ली:

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का कॉमेडी टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में आ गया है . इस शो के पहले सीजन में ही इतनी कंट्रोवर्सियां बटोरी की लोग जहां एक तरफ इसे नापसंद करने लगे. वहीं दूसरी तरफ इसके फैंस भी बढ़ गए. वहीं अब इस शो का दूसरा सीजन आया, जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस शो में अब तक आलिया भट्ट, शरवरी, राघव जुयाल जैसे कई दूसरे मेहमान शामिल हो चुके हैं. वहीं अब इस शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही शो के मेहमानों को लेकर के लोग कंफ्यूज हो गए हैं. 

क्या सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नजर आएंगे?

अभी वायरल हो रहे एक वीडियो में सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा को गेस्ट पैनल के तौर पर एक साथ बैठे हुए देखा जा सकता है. जिसके बाद से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये तीनों ही समय रैना के शो में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उनके शो कि तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल कोई घोषणा नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: समय रैना ने पहले इंडियाज गॉट टैलेंट में आलिया भट्ट को बुलाया, अब अल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का उड़ाया मजाक

जब से ये वीडियो वायरल हुआ है, सोशल मीडिया यूजर्स इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर ये तीनों एक साथ टेबल पर आएंगे तो मजा ही आ जाएगा.

इस वीडियो पर दर्शकों ने जमकर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, वाह! लीजेंड्स आ गए हैं.. ये शो नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है..वैसे समय रैना अच्छे पंच मारता है.

एक यूजर ने कहा कि, ये सही में मजेदार होगा अगर ये सब एक ही टेबल पर आ जाएंगे. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये AI है. 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

बता दे ंकि इस तरह के कई वीडियोज पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. कई लोग इस वीडियो को AI से बना हुआ बता रहे हैं. अब देखना होगा कि कल जब ये शो रिलीज होगा तब क्या होगा.

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का चौथा एपिसोड कब रिलीज होगा?

अब तक, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के तीन एपिसोड YouTube और Netflix पर रिलीज हो चुके हैं. हाल ही में, समय रेना ने शो का एक बोनस एपिसोड अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. जिसमें राघव जुयाल और निहारिका NM बतौर गेस्ट नजर आए थे. 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का चौथा एपिसोड रविवार को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Samay Raina, Indias Got Latent, Mukesh Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com