Sarfaraz Khan Suryakumar Yadav : सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट (Sarfaraz Khan IND vs ENG 2nd Test) के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है. दरअसल, केएल राहुल और जडेजा चोटिल हैं जिसके कारण सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरव कुमार को टीम में शामिल किया गया है. सरफराज के टीम में चुने जाने पर उनके दोस्त माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दिल खोलकर इसपर रिएक्ट किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सूर्या ने अपने इंस्टा पोस्ट पर सूर्या को टीम में चुने जाने की बधाई दी है और साथ ही मजाकिया अंदाज में इसका जश्न मनाने की बात कही है.
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: सरफराज खान ने टीम में शामिल होने पर दिया सोशल मीडिया पर दिया पहला रिएक्शन
IND vs ENG: जानिए कौन हैं सौरभ कुमार, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में मिला मौका
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
सूर्या ने अपने पोस्ट में लिखा, "उत्सव की तैयारी करो." सूर्यकुमार यादव की यह फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है. बता दें कि सूर्या को भी भारतीय टीम में आने में काफी वक्त लगा था. ऐसी ही परिस्थिति सरफराज के साथ भी रही है. दरअसल, अपने घरेलू क्रिकेट में सूर्या भी लगातार रन बना रहे थे लेकिन उन्हें भारतीय टीम में आने में वक्त लगा. वहीं हाल सरफराज के साथ भी हुआ. वहीं, सरफराज और सूर्या घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओऱ से खेलते थे. ऐसे में दोनों की दोस्ती भी रही है. यही कारण है कि टेस्ट टीम में चुने जाने पर सूर्या ने दिल खोलकर रिएक्ट किया है.
Suryakumar Yadav's Latest Instagram story for Sarfaraz Khan.
— Jay Cricket. (@Jay_Cricket18) January 29, 2024
- Suryakumar Yadav is happy for Sarfaraz Khan as he received his Maiden India Test call-up. pic.twitter.com/gV49KmD2M7
बता दें कि घरेलू क्रिकेट में सरफराज लगातार रन बना रहे थे. लेकिन टीम में उनको मौका नहीं मिल रहा था. कई पूर्व दिग्गजों ने भी सरफराज के टीम में आने को लेकर वकालत की थी. दरअसल, 2014 में अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले सऱफराज को भारतीय टीम में आने में 9 साल का समय लगा. सरफराज को घरेलू क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन भी कहा जाता है. हाल के समय में खासकर साल 2020 से लेकर 2023 के बीच सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में 10 शतक लगाने में कामयाबी पाई थी. तीन घरेलू सीजन में सरफऱाज ने 2466 रन बनाने का कमाल कर दिखाया था.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात की जाए तो सरफराज ने 66 पारियों में कुल 3912 रन बनाए जिसमें 14 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है. उनका औसत 69.85 का रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं