इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के चोटिल होने पर सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सरफराज खान बीते कुछ समय से घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मैचों से जब विराट कोहली ने टीम से अपना नाम वापस लिया तो सबको लगा कि सरफराज खान को टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि, इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वहीं सरफराज खान को टीम इंडिया में शामिल होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर बोर्ड से इस कदम का स्वागत किया है. सरफराज खान ने भी टीम इंडिया में मेडन कॉल-अप मिलने के बाद पहला सोशल मीडिया पोस्ट किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय टीम में शामिल होने के बाद सरफराज खान ने इंस्टाग्राम पर मुंबई के अपने साथी और भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी बनाया है.

सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है,"मेडन इंडिया कॉल. उत्सव की तैयारी करो." सरफराज ने इसके बाद एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जिसमें वो अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं.

बता दें, हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन तेजी से रन लेने के दौरान रवींद्र जडेजा को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, जबकि राहुल ने अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की है. इसके बाद ही सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. भारतीय टीम के लिए चिंता की बात यह है कि पिछले साल मई में आईपीएल में फील्डिंग के दौरान केएल राहुल की दाहिनी जांघ में भी चोट लगी थी, जिसके चलते वो चार महीने तक एक्शन से दूर रहे थे. इस चोट के चलते उन्हें सर्जरी की जरुरत पड़ी थी.
बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ 02 फरवरी, 2024 से शुरू होने वाले दूसरे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट से बाहर कर दिया गया है." इस प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनों की प्रगति पर नजर रख रही है. घरेलू क्रिकेट में और हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए सीरीज में रनों का अंबार लगाने के बाद सरफराज के लिए टीम इंडिया को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), अवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं