Ind vs Eng 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में सीरीज का पहला टेस्ट खेला गया था. इस टेस्ट में टीम इंडिया को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद टीम इंडिया में एक साथ तीन चेहरों को शामिल किया गया है. सोमवार को बीसीसीआई ने बताया कि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चोटिल हैं और उनकी जगह सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है. इसमें सौरभ कुमार और सरफराज खान ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी भी अपने डेब्यू का इंतजार है. बता दें, यह तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चल रही सीरीज में भारत ए टीम का हिस्सा थे.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
कौन हैं सौरभ कुमार (Who is Sourabh Kumar)
सौरभ कुमार उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं और वो रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हैं. सौरभ कुमार ने 2022 में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलते हुए 9 विकेट लेकर सनसनी मचाई थी. सौरभ कुमार एक ऑल-राउंडर हैं और उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 68 मैचों में 27.11 की औसत से 2061 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 12 अर्द्धशतक भी लगाए हैं. इसके अलावा उन्होंने इस दौरान 290 विकेट भी हासिल किए हैं.
सौरभ कुमार ने 35 लिस्ट ए मैचों में 314 रन बनाए हैं और 49 विकेट हासिल किए हैं. सौरभ कुमार ने 2014 में अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. सौरभ कुमार ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे, जबकि पहली पारी में उन्होंने एक विकेट लिया था. सौरभ कुमार ने इस मैच में बल्ले से भी योगदान दिया था और उन्होंने 92 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी.
इसके अलावा सौरभ कुमार ने बीते साल ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और मैच में 10 विकेट लिए थे. सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने पहले पारी में 65 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 43 रन देकर 6 विकेट लिए थे. सौरभ को इस प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
सौरभ कुमार को तराशने में पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का भी योगदान है. क्रिकबज ने सौरभ से दो साल पहले बात की थी और तब सौरभ ने कहा था,"मैंने बेदी सर के साथ बहुत समय बिताया है. जब भी मुझे समय मिलता या सर खाली होते मैं उनसे बात करता. मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला. वह हमेशा मुझसे कहते थे कि गेंद आंख के स्तर से ऊपर जानी चाहिए , 'गेंद को उड़ान दें, सामने वाले हाथ से, इसे साइड से देखें, और इसे अच्छी तरह से पकड़ो."
सौरभ कुमार इससे पहले भी टीम इंडिया में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. साल 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच हुई सीरीज के लिए चुनी गई टीम में सौरभ कुमार को शामिल किया गया था. इसके अलावा इंग्लैंड ने जब आखिरी बार भारत का दौरा किया था, तब सौरभ चेन्नई में हुए टेस्ट के लिए टीम इंडिया के नेट गेंदबाज थे.
दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), अवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कौन हैं टॉम हार्टले, जिनकी फिरकी पर नाचें भारतीय बल्लेबाज, डेब्यू पर तोड़ा 79 सालों का रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से दो बड़े दिग्गज हुए बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं