विज्ञापन

'माही मैजिक', जब 'हां नहीं' में उलझे थे संजू, तब माही ने दिया गुरु मंत्र, सैमसन ने अब जाकर किया खुलासा

आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में सैमसन के फ्लॉप होने के बाद धोनी ने उन्हें सलाह दी थी. जिसका खुलासा अब जाकर उन्होंने किया है.

'माही मैजिक', जब 'हां नहीं' में उलझे थे संजू, तब माही ने दिया गुरु मंत्र, सैमसन ने अब जाकर किया खुलासा
धोनी और संजू सैमसन

आईपीएल के 19वें सीजन में जरूर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. मगर येलो टीम की तरफ से शिरकत करते हुए संजू सैमसन (Sanju Samson) का प्रदर्शन सराहनीय रहा. वह अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे. हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में सैमसन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. वह तीन पारियों में सिंगल डिजिट में आउट हो गए थे. जिससे वह काफी निराश थे. उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने उन्हें काफी प्रेरित किया था. जिसके बारे में उन्होंने अब जाकर खुलासा किया है. 

जियोस्टार के साथ हुई बातचीत के दौरान सैमसन ने कहा, 'आज भी मुझे याद है. पहले तीन मुकाबलों के बाद जब में प्रैक्टिस के लिए गया तो वहां मुझसे माही भाई मिले. मैं आमतौर पर उनके ठीक पीछे बैठता हूं और देखता रहता हूं. जब हम बैठे हुए थे. उन्होंने मेरी तरफ देखा और पूछा कि क्या मैं ठीक हूं? मैंने कहा हां भैया में ठीक हूं. उस दौरान मुझे पता नहीं चला और मैं 'लेकिन' और 'हां' जैसे शब्द बोलता रहा. तब उन्होंने मुझसे कहा लेकिन वेकिन के चक्कर में मत पड़ो. बस वही कर जो तुम सबसे अच्छा करते हो. फिर सब ठीक हो जाएगा.'

आईपीएल 2026 में 477 रन बनाने में कामयाब हुए थे सैमसन

सैमसन ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कुल 14 मुकाबलों में हिस्सा लिया था. जहां वह 14 पारियों में 43.36 की औसत से कुल 477 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला था. 115 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी रही थी. आईपीएल 2026 में सैमसन ने 165.62 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके थे. 

यह भी पढ़ें- छा गए गुरु! दूध में पड़ी मक्खी की तरह जिसे भारतीय टीम कर रही है नजरअंदाज, उसी खिलाड़ी ने इंग्लैंड में बिखेरी चमक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com