विज्ञापन

Subway Surfer रियल लाइफ: इंदौर में बस की छत चढ़ा फ‍िर बोर्ड पर कूदा चोर, वीड‍ियो कर देगा हैरान, सच क्‍या?

इंदौर में सबवे सर्फर गेम की तरह पुलिस से बचने के लिए बस और होर्डिंग पर कूदते चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई पोस्‍ट में इसे इंदौर की घटना बताया जा रहा है. हालांकि, पीटीआई की फैक्ट चेक जांच में यह एआई से बना वीडियो पाया गया. 

Subway Surfer रियल लाइफ: इंदौर में बस की छत चढ़ा फ‍िर बोर्ड पर कूदा चोर, वीड‍ियो कर देगा हैरान, सच क्‍या?
indore subway surfer style police thief chase viral video.

सबवे सर्फर (Subway Surfer) गेम स्टाइल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इंदौर के एक व्यस्त बाजार में पुलिस से बचने के लिए चोर ने हैरतअंगेज स्टंट किए. वह डस्टबिन के ढक्कन का सहारा लेकर चलती बस की छत पर चढ़ा और वहां से सीधे होर्डिंग पर कूद गया.

यूजर्स इस वीडियो को मध्य प्रदेश के इंदौर की असली घटना बताकर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं. हालांकि, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की फैक्ट चेक टीम ने जब इस वीडियो की पड़ताल की, तो गेम जैसा दिखने वाला यह नजारा पूरी तरह एआई (AI) का कारनामा निकला.  

'सबवे सर्फर' स्टाइल में क्या दिख रहा था वीडियो में?

वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों की एक टीम चोर को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ रही है. पुलिस से बचने के लिए चोर ट्रैफिक के बीच भागते हुए डस्टबिन पर पैर रखकर बस पर चढ़ता है और पार्कौर स्टंट दिखाते हुए भागने की कोशिश करता है. इसके बाद वह होर्डिंग पर चढ़कर खड़ा हो जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंदौर में पुलिस और चोर का हाई-वोल्टेज ड्रामा बताकर शेयर किया जा रहा है. 

indore subway surfer style police thief chase viral video fact check.

indore subway surfer style police thief chase viral video fact check.

AI की मदद से बनाया गया वीडियो 

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने जब डिजिटल टूल्स के जरिए वीडियो की जांच की, तो सच सामने आ गया कि यह वीडियो 8 अगस्त 2026 को इंस्टाग्राम के 'aikalaakari' नामक पेज पर अपलोड किया गया था, जो सिर्फ एआई जनरेटेड कंटेंट ही बनाता है. एआई डिटेक्शन टूल 'हाइव मॉडरेशन' ने भी वीडियो के पूरी तरह फेक और एआई से निर्मित होने की पुष्टि की. इसके अलावा इंदौर पुलिस ने इस तरह की किसी भी वारदात से इनकार किया है. 

गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल ने बताया महीने का खर्च, कहा- 'हम 4BHK में रहते हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore News, Indore Viral Video, MP News, Mp Crime, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com