विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal fight: यशस्वी या असिथा, किसने की हद पार, किसे मिलनी चाहिए सजा ? संजय मांजरेकर ने सुनाया अपना फैसला

Sanjay Manjrekar on Yashasvi Jaiswal fight: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मंजरेकर ने जायसवाल और श्रीलंका के खिलाडी के बीच हुई झड़प पर अपनी राय दी है और कहा है कि जायसवाल की यहां गलती है.

Yashasvi Jaiswal fight: यशस्वी या असिथा, किसने की हद पार,  किसे मिलनी चाहिए सजा ? संजय मांजरेकर ने सुनाया अपना फैसला
Sanjay Manjrekar react on Yashasvi Jaiswal fight

Yashasvi Jaiswal fight: यशस्वी जायसवाल आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए जब श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ उनकी तीखी बहस हुई और इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज के हेलमेट का संपर्क श्रीलंकाई गेंदबाज के माथे से हो गया. जायसवाल और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हुई झड़प को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रिएक्ट किया है और जायसवाल को इस मामले में गलत बताया है. 

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मंजरेकर ने इस झगड़े के लिए जायसवाल को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बल्लेबाजों को ऐसे मौकों पर अपना आपा नहीं खोना चाहिए.  पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, "जायसवाल पवेलियन की ओर जा रहा था, तभी वह कुछ कदम पीछे मुड़ा और एक फील्डर के पास आ गया. और आखिर में, मुझे लगता है कि हेलमेट से संपर्क हुआ. क्या मेरा कहना सही है? मुझे लगता है कि संपर्क हुआ था. अगर मैं मैच रेफरी होता, तो इस बात पर गंभीरता से ध्यान देता.  क्योंकि, उस संपर्क को देखिए. जायसवाल ही बॉलर की तरफ आगे बढ़ा था."

उन्होंने आगे कहा, "जो कुछ भी कहा गया, वह खेल का ही एक हिस्सा है. बातें तो होती ही हैं. बल्लेबाज के तौर पर हमारा काम है कि हम अपना आपा न खोएं. इसलिए मुझे लगता है कि इस मौके पर जायसवाल ने निश्चित रूप से हद पार कर दी."

यह घटना यहां एसएससी मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले सत्र में फर्नांडो द्वारा जायसवाल (45) को शानदार इनस्विंग गेंद पर आउट करने के तुरंत बाद हुई.  जब बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी फर्नांडो ने उन्हें विदाई का इशारा किया। इसके बाद जायसवाल पलटकर फर्नांडो के सामने आकर बहस करने लगे. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी मौखिक बहस के दौरान जायसवाल के हेलमेट का संपर्क फर्नांडो के माथे से हुआ. इसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने हस्तक्षेप कर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया.

श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच रयान वान नीकर्क ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर गौर करना मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट का काम है.  उन्होंने कहा, ‘‘मौखिक बहस शायद भावनाओं के उफान का नतीजा थी. मैं इसे मैच रेफरी के निर्णय के लिए छोड़ता हूं. ''

बता दें कि अगर जायसवाल को दोषी पाए जाते हैं तो लेवल 1 के उल्लघंन के लिए उन्हें आधिकारिक फटकार से लेकर मैच फीस के 50 प्रतिशत तक का जुर्माना लग सकता है. इसके अलावा उन्हें एक या दो डिमेरिट अंक मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल का तहलका, बना दिया महारिकॉर्ड, 80 साल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal: टूटा सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी में रचा इतिहास

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- IND vs SL: शुभमन गिल के टेस्ट में 3 हजार रन पूरे, कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Manjrekar, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com