Salman Butt on Pakistan Next captain: टी- 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पहले ही दौर से बाहर हो गया जिसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट में हलचल मची हुई है. कई दिग्गज बाबर की कप्तानी को पसंद नहीं कर रहे हैं, पूर्व दिग्गजों का मानना है कि बाबर की जगह किसी और को कप्तानी दे देनी चाहिए. वहीं, शाहीन अफरीदी के बर्ताव पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी भी शाहीन अफरीदी के व्यवहार की आलोचना कर चुके हैं, वहीं, अब पूर्व कप्तान सलमान बट ने ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जिसे कम से कम वनडे और टी20 का नया कप्तान बनाया जाना चाहिए.
सलमान बट ने शान मसूद का नाम सुझाया है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा, कि देखिए "पाकिस्तानी क्रिकेट में कुछ ऐसा है जो हम समझ नहीं पा रहे हैं. कौशल होने के बावजूद खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. टीम के नेतृत्व में बदलाव होने चाहिए. ऐसे में मैं निश्चित रूप से शान मसूद को कप्तान बनाऊंगा."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व पाक कप्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, " कुछ समय के लिए ऐसा कुछ करने की जरूरत है. पाकिस्तान ने लगातार कुछ ऐसे खिलाड़ियों का समर्थन किया है जिनके अपने अंदरूनी घेरे हैं. इसलिए, आपको ऐसे किसी व्यक्ति की जरूरत है जो इन सभी समूहों और दोस्ती से ऊपर हो और अपनी टीम के लिए सिर्फ सोचे."
पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान होने के अलावा, शान वर्तमान में इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर का नेतृत्व कर रहे हैं. वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स का भी नेतृत्व करते हैं. पिछले साल वनडे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर ने सभी प्रारूपों में पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. शाहीन अफरीदी को थोड़े समय के लिए पाकिस्तान का टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था. हालांकि, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सिर्फ एक टी20 सीरीज के बाद कप्तानी पद से हटा दिया गया था. इसके बाद मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष बनेऔर फिर से बाबर आजम को कप्तान बना दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं