विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2020

Friendship Day: दोस्तों के साथ पार्क में बने झूले पर बैठे दिखाई दे रहे हैं सचिन, शेयर की बचपन की तस्वीर

फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) के मौके पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सोशल मीडिया पर बचपन की तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
Friendship Day: दोस्तों के साथ पार्क में बने झूले पर बैठे दिखाई दे रहे हैं सचिन, शेयर की बचपन की तस्वीर
सचिन ने शेयर की बचपन की तस्वीर
  • Friendship Day पर सचिन तेंदुलकर ने शेयर की बचपन की तस्वीर
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है तस्वीर
  • विनोद कांबली ने भी Friendship Day पर सचिन को किया याद

फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) के मौके पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सोशल मीडिया पर बचपन की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में उनके साथ 5 दोस्त मौजूद हैं. फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) पर सचिन ने बचपन की तस्वीर शेयर कर पुरानी यादें ताजा की. सचिन ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'दोस्त क्रिकेट ग्राउंड पर स्थित फ्लडलाइट की तरह होते हैं, जो कोने से बैठकर आपकी सफलता को देखते हैं. और जब सूरज डूबता है और रौशनी कम होने लगती है, तब वह आपके चारो ओर अपनी रौशनी बिखेरता है. मेरे लिए तो हर दिन (Friendship Day) ही है.' तेंदुलकर इस अपने बचपन की तस्वीर में बेहद ही क्यूट दिख रहे हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में तेंदुलकर अपने बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) के साथ भी खेले हैं.

क्रिकेट के शुरूआती दिनों में कांबली और सचिन की दोस्ती की चर्चे काफी होती रहती थी. हालांकि जब कांबली का करियर खुद की गलती के कारण खत्म हुआ तो कई सालों तक दोनों एक दूसरे से दूरी बनाए रखते थे. यहां तक कि एक रियलिटी शो 'सच का सामना' में कांबली ने सचिन के खिलाफ बयान दिया था और कहा था कि मुश्किल समय में सचिन ने उनका साथ नहीं दिया था.

हालांकि कुछ सालों के बाद कांबली को अपनी गलती का एहसास हुआ और फिर उन्होंने तेंदुलकर से माफी मांगी थी. अब सचिन और कांबली फिर से पहले की तरह दोस्ती निभाते हुए नजर आते हैं. बता दें कि पिछले साल सचिन ने कांबली के साथ अपने स्कूल की दिनों की तस्वीर भी शेयर की थी. 

बता दें कि क्रिकेटरों ने भी फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) के मौके पर ट्वीट कर अपने फैन्स को शुभकामनाएं दी है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने ट्विटर पर फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए भी नजर आने वाले हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Vinod Kambli, Rohit Gurunath Sharma, Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com