विज्ञापन

बिहार में अफसर कपल के घर मिला खजाना, बिस्तर से निकला नोटों का ढेर; 4 दर्जन तो लग्जरी घड़ियां मिलीं

बरामद नकदी की गिनती के लिए मौके पर मशीनें मंगाई गई थीं. निगरानी विभाग की टीम ने बरामद नकदी, आभूषण और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया.

बिहार में अफसर कपल के घर मिला खजाना, बिस्तर से निकला नोटों का ढेर; 4 दर्जन तो लग्जरी घड़ियां मिलीं
  • बिहार के एडीएम आपूर्ति रविंद्र कुमार और पत्नी स्वीटी के आवासों पर बड़ी मात्रा में नकद और आभूषण बरामद हुए हैं
  • पटना स्थित आवास से लगभग सत्तर लाख रुपये नकद और बेशकीमती घड़ियों के साथ छापेमारी की गई है
  • बेगूसराय के पैतृक आवास से नौ लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने बरामद हुए हैं
पटना:

बिहार में एक अफसर कपल के घर छापेमारी की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ है. इसके अलावा आभूषण और तमाम लग्जरी घड़ियां भी मिली हैं. यह छापेमारी एडीएम आपूर्ति रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी सब-रजिस्ट्रार स्वीटी कुमार के आवास पर हुई है. स्वीटी कुमारी फिलहाल दानापुर में तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक लगभग 80 लाख रुपये तो नकद ही मिले हैं, इसके अलावा बड़े पैमाने पर सोने के जेवरात भी मिले हैं. इस अफसर कपल के शाही शौक और रिश्वतखोरी से जुटाई दौलत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दर्जनों बेशकीमती घड़ियां भी इनके पास पाई गई हैं. 

बरामद नकदी की गिनती के लिए मौके पर मशीनें मंगाई गई थीं. निगरानी विभाग की टीम ने बरामद नकदी, आभूषण और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया. मौके पर निगरानी विभाग के DIG भी मौजूद रहे और उनकी निगरानी में ही पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. हालांकि बरामद नकदी और सोने के आभूषण की वास्तविक मात्रा तथा उनकी कीमत का आधिकारिक आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. निगरानी विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है. यह रेड पटना स्थित आवास के अलावा कपल के बेगूसराय में बने पैतृक आवास में भी की गई. 

बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना के एडीएम आपूर्ति रविंद्र कुमार दिवाकर के ठिकानों पर विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ा एक्शन लिया है. निगरानी डीएसपी वासुदेव राय के नेतृत्व में बेगूसराय के पोखरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर हुई छापेमारी में 9 लाख रुपये से अधिक कैश और भारी मात्रा में सोने के जेवरात बरामद हुए हैं. अभी तक पटना और बेगूसराय के उनके पैतृक आवास से एक करोड़ से ज्यादा की नगद और करोड़ों रुपया की जेवरा और बेशकीमती घड़ी बरामद हुए हैं. बताते चलें कि एडीएम की पत्नी दानापुर में सब-रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं. 

आइए जानते हैं, अब तक क्या-क्या बरामद हुआ

- पटना से 70 लाख रुपए कैश, 6 लाख कीमत की 48 घड़ियां

- बेगूसराय से 9 लाख रुपए कैश, सोने-चांदी के गहने

- दोनों जगहों से जमीन और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं 

रविंद्र ने कितनी संपत्ति इकट्ठा की 

- अपने और पत्नी के नाम पर पटना में दो फ्लैट खरीदे जिसकी कीमत 1 करोड़ 7 लाख रुपए है

- अपने पत्नी और पिता के नाम पर पटना में 3 प्लॉट जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपए है 

- अपने और पिता के नाम पर बेगूसराय में जमीन खरीदी, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है 

- करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति पिछले 9 साल में खरीदी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar News In Hindi, India News, India News Hindi, Raid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com