वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में तूफानी शतक लगाने वाले विराट कोहली ने दूसरे वनडे से पहले ऐसे 5 बल्लेबाजों का चुनाव किया है जिसे वो कवर ड्राइव, कट शॉट, स्ट्रेट ड्राइव, स्वीप शॉट और छक्के मारने में नंबर 1 मानते हैं. स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कोहली ने अपने पसंद के 5 बल्लेबाजों का चुनाव किया है. कोहली ने स्ट्रेट ड्राइव मारने में नंबर 1 सचिन तेंदुलकर को करार दिया है. विराट ने माना है कि विश्व क्रिकेट में सचिन से बेहतर कोई भी दूसरा बल्लेबाज उनसे अच्छा स्ट्रेट ड्राइव नहीं मार सकता है. इसके बाद किंग कोहली ने कवर ड्राइव मारने में नंबर 1 श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम लिया है. कोहली ने माना है कि संगाकारा के जैसा बेहतरीन कवर ड्राइव कोई भी दूसरा बल्लेबाज विश्व क्रिकेट में नहीं मार सकता है और उन्हें श्रीलंका बल्लेबाज की कवर ड्राइव काफी पसंद है.
इसके अलावा किंग कोहली ने फ्लिक शॉट के लिए राहुल द्रविड़ का नाम लिया है. यानी कोहली को द्रविड़ का फ्लिक शॉट काफी पसंद है. वहीं, किंग कोहली ने कट शॉट के लिए सहवाग का नाम लिया है. कोहली को वीरेंद्र सहवाग का कट शॉट काफी पसंद है. इसके अलावा कोहली को मैथ्यू हेडन ऐसे बल्लेबाज लगते हैं जो स्वीप शॉट काफी बढ़िया खेलते हैं. वहीं, छक्के मारने में नंबर 1 बल्लेबाज के तौर पर कोहली ने क्रिस गेल का चुनाव किया है. बता दें कि टी-20 क्रिकेट में गेल सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
Who makes the ultimate ODI batter? 🧐#ViratKohli builds his ultimate ODI batter shot by shot, and his picks are pure class! 👑👌
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 28, 2026
WATCH #INDvWI | 2nd ODI 👉 WED, 30th SEP, 1 PM pic.twitter.com/vkXDcl5i9L
वहीं, अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को खेलने वाली है. गुवाहटी में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. भारत ने पहला वनडे मैच 8 विकेट से जीत लिया था. भारत की जीत में विराट कोहली हीरो रहे थे जिन्होंने केवल 88 गेंद पर नाबाद 139 रन की पारी खेली थी. अपनी पारी में कोहली ने 10 चौके और 9 छक्के लगाए थे. यह पहली बार था जब कोहली ने अपनी वनडे पारी में 9 छक्के लगाए थे. अब सीरीज के दूसरे मैच में एक बार फिर कोहली पर नजर रहेगी.
ये भी पढ़ें- कोहली-गिल नहीं, इन 3 अनसंग हीरोज की वजह से मजबूत होती है टीम इंडिया, विराट ने बताया असली हीरो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं