विज्ञापन

कोहली-गिल नहीं, इन 3 अनसंग हीरोज की वजह से मजबूत होती है टीम इंडिया, विराट ने बताया असली हीरो

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से शानदार जीत मिली, भारत की जीत में विराट कोहली और शुभमन गिल ने जबरदस्त शतक जमाया. दोनों की पारी ने भारत को आसान जीत दिलाने में सफल रही. दूसरी ओर कुलदीर ने 4 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

कोहली-गिल नहीं, इन 3 अनसंग हीरोज की वजह से मजबूत होती है टीम इंडिया, विराट ने बताया असली हीरो
रघु, नुवान और दया को 'किंग' का सलाम,

भारत के स्टार बल्लेबाजों की सफलता के पीछे टीम के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और साइड-आर्म सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली और शुभमन गिल ने टीम इंडिया के इन साइड-आर्म सपोर्ट स्टाफ की तारीफ की है और उन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया है.  बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में कोहली ने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और साइड-आर्म सपोर्ट स्टाफ रघु, नुवान और दया की अहम भूमिका का जिक्र करते हुए उन्हें टीम इंडिया की सफलता का 'अनसंग हीरो' करार दिया है. 

कोहली ने वीडियो में कहा कि,  "ये तीनों प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगातार 145-146 kmph की रफ्तार से गेंदें फेंकते हैं, जिससे खिलाड़ियों को मैच जैसा माहौल मिलता है. उनका काम सिर्फ बल्लेबाजों को बेहतर बनने में मदद करना ही नहीं, बल्कि उन्हें लगातार चुनौती देना और नेट्स में आउट करने की कोशिश करना भी होती है. जिससे हमारी ट्रेनिंग मैच से पहले काफी संघर्ष वाली होती है."

किंग कोहली ने कहा, "ट्रेनिंग में लगातार इतनी तेज  रफ्तार का सामना करना आसान नहीं होता, लेकिन इससे बल्लेबाजों को मैच की मुश्किल से मुश्किल स्थितियों के लिए तैयार होने में मदद मिलती है". किंग कोहली ने माना कि उनकी सफलता का एक बड़ा हिस्सा इन सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के साथ ट्रेनिंग करने की वजह से मिला है.

कोहली ने उनके समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि "भले ही फैन्स उन्हें कम ही लाइमलाइट में देखते हों, लेकिन पर्दे के पीछे उनका योगदान बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा, "हमारी सफलता और जीत का एक बड़ा हिस्सा उनकी कड़ी मेहनत की वजह से है,  वे हमेशा हमें बेहतर बनने और टॉप लेवल पर खेलने के लिए प्रेरित करते रहते हैं." किंग ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने करियर में जहां तक पहुंचा हूं उसमें इनका अहम किरदार रहा है. हमारी जीत के पीछे इनकी काफी मेहनत होती है"

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो: थरंगा नंबर-1, रोहित यादव नंबर-2, अरशद नदीम टॉप-10 में, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले दावेदारों की पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा नंबर 2, सफल रन-चेज में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Shubman Singh Gill, India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com