विज्ञापन

iPhone 18 Pro छोड़ ये फोन चला रहे हैं Virat Kohli, रोहित शर्मा को भी है इसी से प्यार, जानें दाम

भारत और वेस्ट-इंडीज मैच के दौरान Virat Kohli के हाथ में Apple का सबसे स्लिम और हल्का स्मार्टफोन iPhone Air दिखा. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसको लेकर अलग-अलग रिएक्शन दिए.

iPhone 18 Pro छोड़ ये फोन चला रहे हैं Virat Kohli, रोहित शर्मा को भी है इसी से प्यार, जानें दाम
फोटो क्रेडिट- स्टार स्पोर्ट्स

कल भारत और वेस्ट-इंडीज के बीच वनडे मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारत की तरफ से शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक लगाया. जिसकी वजह से भारत ने ये वनडे 8 विकेट से जीत लिया. सबसे अधिक चर्चा रन-मशीन विराट कोहली की रही. अब एक और चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर हो रही है कि, कोहली कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं. क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद उनको उनके फोन का यूज करते हुए देखा गया. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वे लेटेस्ट iPhone 18 Pro का इस्तेमाल नहीं करते हैं. 

कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं Virat Kohli?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली अपने स्मार्टफोन से किसी को कॉल करते नजर आ रहे हैं. जब हमने इस वीडियो को जूम किया तो पाया कि ये डिवाइस Apple का बेहद स्लिम और प्रीमियम iPhone Air निकला. बड़ी स्क्रीन वाले प्रो या प्रो मैक्स मॉडल्स की जगह विराट का ये सेलेक्शन काफी प्रैक्टिकल है. iPhone Air कंपनी का अब तक का सबसे पतला और सबसे हल्का प्रीमियम स्मार्टफोन है.

स्लिम होने की वजह से इसे ट्रैवल के दौरान या लंबे समय तक हाथ में कैरी करना बेहद आसान होता है. दिलचस्प बात ये है कि भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी पिछले महीनों में इसी लाइटवेट हैंडसेट का इस्तेमाल करते हुए स्पॉट किए जा चुके हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग पहले इस फोन को पहचान नहीं पाए. लेकिन कई लोगों ने तारीफ की, वे मार्केट हाइप में न फंसकर पुराने हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

Apple iPhone Air के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Apple का ये प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडर्न फीचर्स और जबरदस्त पावर का मेल है. इसमें 6.5-इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो स्क्रॉलिंग को मक्खन जैसा बनाने के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है. तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ देखने के लिए इसमें 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. ये स्मार्टफोन कंपनी के तेज Apple A19 Pro (3nm) चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB रैम और 256GB, 512GB व 1TB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है.

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 48-मेगापिक्सल का सिंगल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 18-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है. फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. ये फोन मात्र 5.6mm पतला है और इसका कुल वजन केवल 165 ग्राम है. इसके फ्रेम को बनाने में मजबूत ग्रेड 5 टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है, जबकि फ्रंट और बैक पर मजबूत सेरामिक शील्ड 2 की सुरक्षा और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है. इसमें 3149 mAh की बैटरी दी गई है और यह बिल्कुल नए iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

Apple iPhone Air की कीमत

आपको बता दें कि Apple iPhone Air की कीमत में हाल ही में इजाफा किया गया है. कंपनी ने इसकी कीमत को 1,29,900 रुपये से बढ़ाकर 1,49,900 कर दिया है. हालांकि, कई ऑनलाइन साइट्स पर इसको सस्ते में बेचा जा रहा है. ये कीमत बढ़ोतरी कंपनी ने iPhone 18 प्रो सीरीज लॉन्च करने के बाद की है. जबकि इस साल iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Jio का सस्ता प्लान, एक रिचार्ज में चलेगा पूरे परिवार का सिम, अनमिलिटेड डेटा और कॉल फ्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, IPhone Air, Virat Kohli, IPhone 18 Pro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com