- आखिर पृथ्वी का चयन क्यों नहीं ?
- फैंस और मीडिया कर रहे हैं सवाल
- पिछले साल घरेलू क्रिकेट में किया था शानदार प्रदर्शन
South Arica vs India: सोमवार को चोटिल होकर दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके रोहित शर्मा की जगह जब सेलेक्टरों ने 31 साल के प्रियंक पांचाल को उनकी जगह टीम में चुना, तो बहुत लोगों को हैरानी हुई. और इन सभी का एक ही सवाल था कि आखिरकार पिछले साल घरेलू क्रिकेट में रनों की बरसात करने वाले पृथ्वी शॉ कहां गए? पहले ही टेस्ट में शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ कहां गुम हैं, वगरैह, वगैरह. पृथ्वी को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी जगह नहीं दी गयी थी, लेकिन उन्हें भारत ए के साथ जरूर दक्षिण अफ्रीका भेजा गया था.
ध्यान दिला दें कि शॉ ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत विंडीज के खिलाफ शतक जड़कर की थी. बीच-बीच में उनका नाम तैरता भी रहा, लेकिन जब रोहित हैमिस्ट्रिंग के कारण बाहर हुए, तो सेलेक्टरों ने दक्षिण अफ्रीका का टिकट प्रियंक पांचाल को थमा दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: क्या अब दोनों कप्तान एक साथ नहीं खेलना चाहते ? जानिए कहां से बिगड़नी शुरू हुई बात
अब जो सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है, वह यह है कि पृथ्वी की जगह प्रियंक को जगह देने के पीछे बड़ी वजह पृथ्वी का दक्षिण अफ्रीका में भारत ए के लिए नियमित रूप से बड़े स्कोर न बनाना रहा है. इस दौरे में खेली पांच पारियों में पृथ्वी एक अर्द्धशतक तक नहीं जड़ सके.
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे विराट कोहली : सूत्र
दौरे में पृथ्वी ने पहले मैच में 48 रन बनाए, तो दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 42 रन की पारी खेली. फिर आखिरी मैच की पहली पारी में उन्होंने पांच, जबकि दूसरी पारी में पृथ्वी 38 रन ही बना सकी और यही बात सेलेक्टरों के मन में घर कर गयी. अगर यहां पृथ्वी के बल्ले से एक भी शतक निकलता, तो टिकट पांचाल को नहीं बल्कि उन्हें मिलता. राष्ट्रीय चयन समिति को 5 पारियों में 151 रन का स्कोर पसंद नहीं आया. दूसरी ओर, दौरे में कप्तानी कर रहे प्रियंक पांचाल सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कप्तान थे. पहले मैच में उन्होंने 96 रन बाए, तो दूसरे मैच की दोनों पारियों में वह फ्लाॉप रहे, लेकिन हालिया सालों में प्रियंक का प्रदर्शन उन्हें सीनियर टीम में जगह दिला गया.
VIDEO: मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं